खौलते गुड़ की कढ़ाई में गिरकर जिंदा जला युवक:1 मिनट तड़पता रहा; 70 हजार कमाने लखीमपुर से महाराष्ट्र गया था

0
खौलते गुड़ की कढ़ाई में गिरकर जिंदा जला युवक:1 मिनट तड़पता रहा; 70 हजार कमाने लखीमपुर से महाराष्ट्र गया था

लखीमपुर का रहने वाला 25 साल का युवक खौलते गुड़ की कढ़ाई में गिरकर जिंदा जल गया। वह 1 मिनट तक कढ़ाई में तड़पता रहा। दर्द से तड़पते हुए वह ‘बचाओ, अरे भैया बचाओ’ गुहार लगाता रहा। चीख सुनकर प्लांट में मौजूद उसके साथी दौड़े। बड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी पूरी खाल उतर चुकी थी। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना 21 अगस्त की है। वीडियो रविवार की शाम करीब 9 बजे सामने आया। युवक महाराष्ट्र के गुड़ प्लांट में काम करता था। परिवार पर 70 हजार रुपए कर्ज था। उसी कर्ज को उतारने के लिए वह कमाने महाराष्ट्र गया था। हादसे की 4 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… 15 लोगों के साथ महाराष्ट्र मजदूरी करने गया था लखीमपुर में ईसानगर के मूड़ी गांव के दानिश (25 साल) की शादी दो साल पहले हुई थी। वह करीब चार महीने पहले 15 अन्य लोगों के साथ महाराष्ट्र गया था। परिवार में पत्नी, दो महीने का बेटा, माता-पिता और एक बड़ा भाई और बहन हैं। बड़े भाई गुड्‌डू पर 70 हजार रुपए का कर्ज था। उसे चुकाने के लिए ही वह कमाने गया था। अब जानिए हादसा कैसे हुआ? तारीख 21 अगस्त, समय दोपहर 2:25 बजे। प्लांट में दो बड़ी-बड़ी कढ़ाई में गुड़ खौल रहा था। सभी मजदूर अपने-अपने काम में व्यस्त थे। दानिश कढ़ाई के बिल्कुल किनारे आकर खड़ा हो गया। थोड़ी देर में उसे चक्कर आया और वह अपना संतुलन खो बैठा। पलक झपकते ही वह सीधे खौलते गुड़ की कढ़ाई में गिर पड़ा। वह जोर से चिल्लाया- बचाओ-बचाओ। अरे भैया बचाओ। पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया। साथी मजदूर दौड़कर कढ़ाई के पास पहुंचे। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि दानिश को बाहर कैसे निकाला जाए। तभी एक मजदूर एक बड़ी कलछी से उसे निकालने का प्रयास करता है। दूसरा भी कलछी उठा लेता है। जब वह बाहर नहीं निकल पाता तो बिना अपनी जान की परवाह किए, दो-तीन मजदूर आगे बढ़ते हैं और खौलते गुड़ से उसे बाहर खींच लेते हैं। उसे कढ़ाई से दूर जमीन पर लिटा देते हैं। उसके पूरे शरीर की खाल उतर चुकी थी। दानिश दर्द और जलन के कारण चीखता रहता है। कुछ मजदूर चिल्लाकर कहते हैं- पानी लाओ! पानी डालो इस पर! जल्दी करो! गांव में परिजनों ने हंगामा किया, पुलिस ने दिखाया CCTV हादसे की सूचना के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शव को मूड़ी गांव भेज दिया। शनिवार को शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने दानिश के साथ महाराष्ट्र गए मजदूरों पर आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर ईसानगर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने परिजनों को प्लांट में लगे सीसीटीवी की फुटेज दिखाई। फुटेज देखने के बाद परिजन शांत हुए। सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना महाराष्ट्र के गुड़ प्लांट में हुई थी। शव गांव पहुंचने पर एहतियातन पुलिस टीम भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक किसी के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं मिली है। ————————- यह खबर भी पढ़िए अखिलेश के सहयोगी दल चवन्नी से रुपया बने या नहीं, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 1 से 6, बसपा 0 से 10 हुई कुछ गठबंधन ऐसे किए हम लोगों ने, जाने कहां-कहां से आ गए थे गठबंधन वाले। बताओ, हमने चवन्नी का रुपया बना दिया, तब भी हमें छोड़कर चले गए। – अखिलेश यादव, 16 अगस्त सपा प्रमुख का यह बयान राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी पर तंज था। अब जयंत के समर्थक विरोध कर रहे हैं। बसपा प्रमुख मायावती भी इस बयान पर भड़क गई हैं। उन्होंने अखिलेश को अहंकारी बताते हुए कहा- यह उनके अमर्यादित आचरण का सबूत है। जयंत चौधरी ही नहीं, पूरे जाट समाज से माफी मांगनी चाहिए। अब सवाल है कि अखिलेश के चवन्नी वाले बयान में सच्चाई कितनी है? क्या अलग-अलग चुनाव में सपा से जुड़ने वाली पार्टियां वाकई रुपया बन गईं? पढ़िए पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें