आजम का किला ढहाने वाले IAS को नहीं मिला सेवा-विस्तार:संगीता सिंह मुरादाबाद की कमिश्नर बनीं; यूपी में 17 IAS के तबादले
यूपी सरकार ने रविवार रात 17 IAS अफसरों का तबादला कर दिया। अलीगढ़ कमिश्नर संगीता सिंह को मुरादाबाद की कमान सौंपी गई। इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि सपा नेता आजम खान का किला ढहाने वाले मुरादाबाद कमिश्नर आन्जनेय सिंह को 8वीं बार सेवा विस्तार नहीं मिला। उन्हें सरकार ने रिलीव कर दिया। अब उनका सिक्किम कैडर में लौटना तय है। हालांकि, वे अब नई दिल्ली में सिक्किम के स्थानिक आयुक्त के पद पर तैनाती पाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा, यूपी जल निगम (ग्रामीण) के एमडी डॉ. राजशेखर को हटा दिया गया है। उनकी कार्यशैली से जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह नाराज थे। चैत्रा वी को मंत्री दयाशंकर दयालु की नाराजगी के बाद हटा दिया गया है। चीनी की किल्लत की खबरों के बीच वेटिंग में चल रहीं IAS अमृत पाल कौर को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें चीनी मिल्स संघ लिमिटेड का संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाया गया है। 5 साल, 5 महीने मुरादाबाद कमिश्नर रहे आन्जनेय सिंह अब पढ़िए 2 बड़े अफसर साइडलाइन क्यों हुए डॉ. राजशेखर- मंत्री, विभाग के मुख्य सचिव से नहीं पट रही थी चैत्रा वी – मंत्री उनकी कार्यशैली से नाराज थे, मामला सीएम तक पहुंचा था कुमार प्रशांत सहकारिता आयुक्त बने, LDA के सचिव पशुपालन विभाग भेजे गए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के सचिव विवेक श्रीवास्तव का तबादला कर उन्हें पशुपालन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। इसके अलावा, लंबे समय से राज्य सूचना आयोग के सचिव पद पर तैनात कुमार प्रशांत को अब सहकारिता विभाग में आयुक्त एवं निबंधक बनाया गया है। रवींद्र कुमार से जल निगम एमडी का चार्ज वापस लिया नगर विकास विभाग के सचिव रवींद्र कुमार से एमडी, यूपी जल निगम (नगरीय) और राज्य मिशन निदेशक, अमृत का चार्ज वापस ले लिया गया है। उनकी जगह मासूम अली सरवर को इन दोनों पदों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनसे नियोजन विभाग के सचिव का कार्यभार वापस लिया गया है। गुर्राला श्रीनिवासुलु को सूचना आयोग भेजा, प्रमोद कुमार ग्राम्य विकास आयुक्त बने अमृतपाल- जिन्हें चीनी मिल्स संघ लिमिटेड का निदेशक बनाया, उनके बारे में पढ़िए अमृतपाल कौर मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर के नानोवाल खुर्द गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा-2018 में देशभर में 44वीं रैंक हासिल की थी। उन्हें 2019 बैच में भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चुना गया और उत्तर प्रदेश कैडर मिला। अमृतपाल कौर ने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वह चित्रकूट की मुख्य विकास अधिकारी (CDO) भी रह चुकी हैं। ————————– ये खबर भी पढ़ें… रक्षाबंधन पर 3 दिन बसों में मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं:साथी पुरुष को भी छूट; योगी बोले- प्राइवेट गाड़ी वाले मनमानी न करें रक्षाबंधन पर यूपी में महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। महिलाएं 3 दिन रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी। महिला के जा रहे पुरुष को भी यह सुविधा मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…
