सांसद इमरान मसूद की बेटी से मारपीट, घर से निकाला:सहारनपुर में भतीजा बोला- शायान ने बहन से ज्यादती की, राजनीति के लिए परिवार तोड़ा

0
सांसद इमरान मसूद की बेटी से मारपीट, घर से निकाला:सहारनपुर में भतीजा बोला- शायान ने बहन से ज्यादती की, राजनीति के लिए परिवार तोड़ा

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद के समाजवादी पार्टी जॉइन करने के बाद पारिवारिक विवाद खुलकर सामने आ गया है। शनिवार को इमरान के भतीजे हमजा नोमान मसूद ने फेसबुक लाइव किया। इसमें उन्होंने अपने बहनोई शायान मसूद और उनके पिता शादान मसूद पर बहन से मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। हमजा ने कहा- परिवार पिछले करीब 5 साल से कई बातें चुपचाप सहन कर रहा था। लेकिन, बहन के साथ ज्यादती और परिवार को परेशान किए जाने के बाद अब चुप रहना संभव नहीं है। मेरे बहनोई ने बहन के साथ ज्यादती की हद कर दी है। अब मैं चुप नहीं रहूंगा। हमजा नोमान मसूद की कही 5 बड़ी बातें… 1. बहन से मारपीट और गाली-गलौज: बहनोई शायान मसूद और उसके परिवार ने मेरी बहन (सुबिया मसूद) के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। उसे घर से निकाल दिया। हमारे परिवार ने रिश्तेदारी, इज्जत के लिए चुप्पी साधे रखी। मेरे पास कई रिकॉर्डिंग मौजूद हैं। घर के अंदर की बातचीत की भी रिकॉर्डिंग है। अगर विवाद इसी तरह बढ़ता रहा, तो इन रिकॉर्डिंग और वीडियो को सार्वजनिक कर दूंगा। 2. राजनीति और टिकट के लिए बहन की जिंदगी खराब की: मेरी बहन को राजनीतिक कारणों से परेशान किया गया। करीब 5 साल तक बहन की जिंदगी खराब होती रही, लेकिन परिवार ने रिश्तेदारी और सम्मान की वजह से बहुत कुछ सहन किया। बहन और उसके एक साल के बच्चे की अब हमारी जिम्मेदारी है। शायान ने बच्चे के लिए डायपर तक का पैसा नहीं दिया। हमारा परिवार बहन और उसके बच्चे की जिम्मेदारी खुद उठाएगा। मेरी बहन को किसी के पैसे या सहारे की जरूरत नहीं है। 3. दुश्मन हाल पूछ रहा, अपने ही खिलाफ हो गए: मेरे पिता की तबीयत खराब होने पर राजनीतिक विरोधी खेमे के लोगों ने भी फोन कर हालचाल पूछा। लेकिन, अपने ही रिश्तेदार इस मुश्किल समय में परिवार के खिलाफ राजनीतिक गतिविधियों में लगे हैं। चौधरी परिवार और फजुर रहमान समेत कई लोगों ने पिता की तबीयत को लेकर फोन किया। जब राजनीतिक विरोधी भी बीमारी के समय परिवार का हाल पूछ सकते हैं, तो अपने लोग इस समय परिवार के खिलाफ क्यों खड़े हैं? 4. इमरान मसूद और मुझे रास्ते से हटाने की बातें हुईं: हमजा ने दावा किया कि मेरे पास ऐसी बातचीत और रिकॉर्डिंग मौजूद हैं, जिनमें चाचा इमरान मसूद और मुझे रास्ते से हटाने जैसी बातें की गईं। मैं अब तक इन रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक नहीं करना चाहता था। लेकिन, लगातार हो रही बयानबाजी के कारण सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखनी पड़ी। 5. हमने सब्र किया, जनता फैसला करेगी: मेरे पिता अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं, दूसरी तरफ मेरी बहन और भांजा परेशान हैं। इसके बावजूद हमने सब्र का दामन थामा हुआ है। इंसाफ अल्लाह करेगा और अब फैसला जनता के हाथ में है। मेरी बहन अकेली नहीं है। शायान बोले- राजनीतिक लड़ाई है तो मैदान में आकर लड़ो शायान ने हमजा को राजनीतिक मुकाबले की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक लड़ाई लड़नी है तो मैदान में आकर लड़ो। घर की बातें सार्वजनिक कर विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। मेरे भाई के पास मेरी राजनीतिक बातों का जवाब नहीं है, इसलिए वह व्यक्तिगत आरोप लगा रहे हैं। अगर घर के अंदर बैठकर बात होगी तो मैं उनकी एक-एक बात का जवाब दूंगा। छह महीने पहले उनके घर में क्या चर्चाएं हो रही थीं और क्या चल रहा था, मैं उन बातों में नहीं जाना चाहता। मेरे पास भी बहुत कुछ कहने को है, लेकिन मेरा स्तर इतना नहीं है कि परिवार की निजी बातें सार्वजनिक करूं। शायान के सपा में जाने के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद का 20 अगस्त (गुरुवार) को कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। उन्हें सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी में शामिल कराया था। सपा में शामिल होने के बाद शायान ने इमरान मसूद की राजनीतिक लाइन पर सवाल उठाए थे। शायान ने कहा था कि वह इमरान मसूद की विचारधारा से सहमत नहीं हैं। अगर भाजपा को हराना है, तो भाजपा के खिलाफ बोलना होगा। लेकिन, इमरान मसूद लगातार अखिलेश यादव के खिलाफ बोल रहे हैं। अखिलेश यादव के खिलाफ बोलने से भाजपा को फायदा पहुंचता है। इसी वजह से मैंने इमरान मसूद का साथ छोड़कर अखिलेश यादव का हाथ थामा है। राजनीतिक मतभेद से पारिवारिक विवाद तक पहुंचा मामला मसूद परिवार में हालिया घटनाक्रम के बाद विवाद अब केवल राजनीतिक मतभेद तक सीमित नजर नहीं आ रहा है। एक ओर शायान मसूद ने कांग्रेस छोड़कर सपा का दामन थामा और इमरान मसूद की राजनीतिक रणनीति पर सवाल उठाए हैं। दूसरी ओर, हमजा नोमान ने फेसबुक लाइव के जरिए परिवार के भीतर विवाद, बहन के साथ ज्यादती और राजनीतिक साजिश के गंभीर आरोप सार्वजनिक किए हैं। —————————– यह खबर भी पढ़िए कांग्रेस सांसद के दामाद को अखिलेश ने सपा जॉइन कराई, इमरान मसूद ने कहा था- मेरे परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद काजी शायान मसूद गुरुवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। शायान अभी तक कांग्रेस में थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें