लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को एसपी ने दिए निर्देश।
चित्रकूट। राजापुर सर्किल के विवेचकों का अर्दली रूम, ई-साक्ष्य और ई-समन की प्रगति पर जोर
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह ने रविवार को क्षेत्राधिकारी राजापुर यामीन अहमद की मौजूदगी में राजापुर सर्किल के सभी थानों के विवेचकों का अर्दली रूम किया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
एसपी ने विवेचकों को ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से अधिकाधिक SID जनरेट कर उन्हें FIR से लिंक करने, ई-समन का समयबद्ध तामीला सुनिश्चित करने तथा ई-चालान की समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही IGRS एवं प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर जोर दिया गया।
बैठक में चोरी, नकबजनी और टप्पेबाजी की घटनाओं का सफल अनावरण करने के साथ-साथ ऐसी घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। महिला एवं दलित उत्पीड़न से संबंधित अपराधों में भी समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों को चार्जशीट/फाइनल रिपोर्ट (CS/FR) को समय से न्यायालय में दाखिल करने तथा फरियादियों के साथ मृदुल व्यवहार करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को पर्याप्त समय देकर सुना जाए और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
अर्दली रूम के दौरान निरीक्षक राजापुर नरेश कुमार प्रजापति, प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी निशिकान्त राय, प्रभारी निरीक्षक सरधुवा शिवआसरे, थानाध्यक्ष रैपुरा राम सिंह सहित अन्य विवेचक मौजूद रहे।
अमरनाथ झा पत्रकार -9415254415
