यूपी की सड़कों पर कांवड़ियों का रेला:मेरठ में कांवड़ियों ने पुलिस जीप को धक्का दिया, बीच-बचाव में सिपाही चोटिल; लखनऊ में स्कूली वैन में तोड़फोड़
यूपी में कांवड़ यात्रा का 7वां दिन है। सड़कों पर कांवड़ियों का रेला है। एक ओर हाईवे हर-हर महादेव और बम भोले से गूंज रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मेरठ में सोमवार देर रात दो कांवड़ियों के गुटों में मामूली विवाद के बाद मारपीट हो गई। कांवड़ियों ने पुलिस की जीप को धक्का दे दिया। बीच-बचाव के दौरान सिपाही के सिर में चोट आई। एसएसपी अविनाश पांडे ने कहा- सोशल मीडिया पर 2-3 जुलाई की रात का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया गया है कि कांवड़ियों ने पुलिस अधिकारियों को गाड़ी से उतारने के बाद उन पर हमला किया। ये तथ्य गलत है। उन्होंने कहा- कांवड़िए अपनी कांवड़ के साथ सड़क पर बैठे थे, जो उनके लिए रिजर्व है। सोनू और उसका साथी, हरिद्वार जल लेने जा रहे थे और उनकी बाइक से कांवड़िए को टक्कर लग गई, जिससे कांवड़ खंडित हो गई। इससे बहस और मारपीट हुई। दौराला पुलिस और सेक्टर पुलिस इंचार्ज मौके पर पहुंचे। जैसे ही सोनू और उसके साथी को पुलिस जीप में ले जाया जा रहा था, कांवड़ियों ने उन पर हमला कर दिया। वीडियो में सोनू और उसका साथी दिख रहे हैं, पुलिस अधिकारी नहीं। बीच-बचाव के दौरान, दौराला पुलिस स्टेशन के एक हेड कांस्टेबल के हाथ, कंधे और चेहरे पर चोटें आईं, जिनका मेडिकल ट्रीटमेंट कराया गया। सेक्टर पुलिस इंचार्ज ने दोषी लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और उनकी बाइक ज़ब्त कर ली है। उधर, सोमवार को लखनऊ में बाइक सवार कांवड़ियों ने एक स्कूल वैन में तोड़फोड़ की। डरकर वैन सवार बच्चे चीखते-चिल्लाते इधर-उधर भागने लगे। मौके पर भीड़ जुटने पर कांवड़िए भाग गए। इस दौरान लोगों ने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया। पुलिस का कहना है कि कांवड़िए के भेष में युवकों ने स्कूल वैन पर हमला किया है। रायबरेली में बेकाबू ट्रक ने कांवड़ियों से भरे ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई। 8 की हालात गंभीर है। जिनका इलाज चल रहा है। 4 तस्वीरें देखिए कांवड़ियों के अलग-अलग रंग अब ग्राफिक्स में जानिए कांवड़ यात्रा के बारे में यूपी में कांवड़ यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-
