मेरठ का कांवड़िया गंगा में बहा, जवान ने बचाया; VIDEO:बलिया में 2 मकान सरयू में समाए, 41 शहरों में बारिश का अलर्ट

0
मेरठ का कांवड़िया गंगा में बहा, जवान ने बचाया; VIDEO:बलिया में 2 मकान सरयू में समाए, 41 शहरों में बारिश का अलर्ट

यूपी में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, लेकिन पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से नदियां उफान पर हैं। हरिद्वार में बुधवार को गंगा के तेज बहाव में मेरठ का एक कांवड़िया बहने लगा। यह देखकर एसडीआरएफ (SDRF) के एक जवान ने नदी में छलांग लगा दी और उसकी जान बचाई। इधर, बलिया में सरयू नदी का कटान तेज हो गया है। पानी गांवों में घुस गया है। 100 से अधिक परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। 2 मकान नदी में समा गए हैं। कई मकानों के नीचे की जमीन बह चुकी है। ये कभी भी ढहकर नदी में समा सकते हैं। गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर घटने से कटान और तेज हो गया है, जिससे कई बीघा जमीन और पेड़ नदी में समा चुके हैं। इस बीच, सैटेलाइट इमेज में यूपी के करीब 70-80% हिस्से से बादल गायब दिख रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसूनी सिस्टम फिलहाल कमजोर पड़ गया है। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव अब मध्य भारत की तरफ बढ़ गया है, जिस वजह से यूपी में मानसूनी गतिविधियों पर ब्रेक लग गया है। आज 41 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। पश्चिमी यूपी के 10 शहरों में तेज बारिश हो सकती है। इससे पहले, बुधवार को यूपी के 59 जिलों में बारिश हुई, जिसमें सबसे ज्यादा 81 मिमी बारिश कानपुर में रिकॉर्ड की गई। मौसम की 3 तस्वीरें- अगस्त के पहले हफ्ते में बदलेगा मौसम लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 3-4 अगस्त के आसपास मानसूनी सिस्टम दोबारा उत्तर की ओर खिसक सकता है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं मजबूत होंगी। इसके असर से मानसूनी गतिविधियां फिर जोर पकड़ेंगी और पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। 30 जुलाई को कहां-कहां बारिश की संभावना? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें