8वीं का छात्र DM से बोला-काम करवा देंगे नहीं…करवा दीजिए।:लखीमपुर में समाधान दिवस में अकेले पहुंचा, इंस्पेक्टर से कहा- आप लोग कमीशन लेकर काम करते

0
8वीं का छात्र DM से बोला-काम करवा देंगे नहीं...करवा दीजिए।:लखीमपुर में समाधान दिवस में अकेले पहुंचा, इंस्पेक्टर से कहा- आप लोग कमीशन लेकर काम करते

यूपी के लखीमपुर खीरी में 13 साल बच्चा का अकेले ही डीएम के पास पहुंच गया। यह देखकर जनसुनवाई कर रहे डीएम ने उसे पास बुलाया। आने की वजह पूछी तो धड़ल्ले से बोला- मेरे घर पर ताऊ-ताई ने जबरन कब्जा करके ताला लगा दिया है। इसे खुलवा दीजिए। इसी बीच थानेदार ने हम खुलवा देंगे। इस पर बच्चा कहता है कि खुलवा देंगे नहीं…खुलवा दीजिए। बार-बार न आना पड़े। इसी बीच पुलिसकर्मी हंसने लगते हैं। इस पर बच्चा उखड़ जाता है, कहा- आप लोगों को क्या, बस कमीशन दे दें तो ताबड़तोड़ काम कर देते हैं। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कोतवाल राजेश कुमार ने कहा- बच्चे के घर जाकर ताला खुलवाइए। कोतवाल तुरंत मौके पर पहुंचे और ताला खुलवाया। मामला शनिवार दोपहर का है। डीएम सदर तहसील में समाधान दिवस पर जनसुनवाई कर रहे थे। बच्चे का नाम अमिताभ गुप्ता है। बच्चे और डीएम की बातचीत पढ़िए– बच्चा– डीएम सर, हमारे घर को ताऊ-ताई ने कब्जा कर लिया है। हमारे घर का ताला खुलवा दीजिए। हम लोग बहुत गरीब हैं। डीएम– कौन हैं थानाध्यक्ष? ये बच्चा 7वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। बच्चा (डीएम को बीच में टोकते हुए)– सातवीं नहीं, आठवीं में। डीएम (हंसते हुए)– ये बच्चा आठवीं में पढ़ाई करता है। अकेले आया है। देख लीजिए इसकी समस्या क्या है। सदर थाना प्रभारी– हम करवा देंगे। बच्चा (सदर थाना प्रभारी को देखते हुए)– करवा देंगे नहीं, करवा दीजिए। आप लोग बस टोपी पहनाते हैं, ताला तो खुलवा नहीं रहे हैं। बच्चा (डीएम से)– सर जी थानाध्यक्ष को बोल दीजिए, ताला खुलवा दें। ये हमें बार–बार आना न पड़े। सदर थाना प्रभारी– चलो अभी खुलवा देते हैं। बच्चा– आप लोग का क्या कमीशन दे दो, बस फिर फटाफट सारा काम हो जाता है। (बच्चे की इस बात पर सभी जोर–जोर से ठहाके लगाकर हंसते हैं।) डीएम– तुम कितने साल के हो? बच्चा– जी… 13 साल का। डीएम (बच्चे को समझाते हुए)– अभी तुम सब छोड़कर सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दो। बच्चा– पढ़ना तो चाहते हैं पर बहुत दिक्कत है। मम्मी जब बाजार जाती हैं, बस 50 रुपए की सब्जी लाती हैं। 50 रुपए की सब्जी में होता ही क्या है। हमारे घर में तो खाने तक की कंगाली पड़ी हुई है। डीएम – मम्मी सब्जी खाना बनाने के लिए लाती हैं या बेचने के लिए बच्चा– खाना बनाने के लिए, पर 4 लोगों में 50 रुपए की सब्जी में होता ही क्या है। डीएम (बच्चे को फिर से समझाते हुए)– देखो अभी तुम सब कुछ छोड़कर सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दो। कभी कभी ज्यादा बोलने से सामने वाले को बात बुरी लग जाती है। बात खराब हो जाती है। बच्चा (फिर से डीएम को बीच में टोकते हुए)– सर जी एक बात पूछें। अभी मैं और मेरी बड़ी बहन पढ़ाई कर रहे हैं। पर आगे क्या। पढ़ाई का खर्च कैसे उठेगा। डीएम– पढ़ाई तो फ्री है। कॉपी–किताबें सब फ्री हैं। बच्चा– और जब आगे मेरी दीदी नौवीं में जाएगी तब। डीएम– तुम्हारी मम्मी तो कुछ काम करती हैं ना? बच्चा– हां मजदूरी करती है। पर आज की डेट में 3000 रुपए में होता ही क्या है। डीएम– तुम पढ़ाई करो बस। हम दिखवाते हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि अमिताभ के पिता हरीश गुप्ता ने दो शादियां की हैं। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उससे उन्हें एक बेटा है। वह मां का निधन होने के बाद वह में लखनऊ में बुआ के यहां रहकर पढ़ाई करता है। जिस कमरे पर ताला लगा होने को लेकर अमिताभ डीएम के पास शिकायत लेकर पहुंचा था। वह कमरा उसी बेटे के हिस्से का है। अमिताभ दूसरी पत्नी का बेटा है। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि बेटा पढ़ाई में रुचि नहीं लेता और घूमता रहता है। वह घर से टीसी कटवाने की बात कहकर निकला था। तहसील कैसे पहुंच गया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। ——————————- ये खबर भी पढ़िए- पत्नी ने स्कूल मालिक पति को सांप से डसवाकर मारा:आधी रात बिस्तर पर सांप छोड़ा, लव-मैरिज की थी; मेरठ में शादीशुदा वैन ड्राइवर से अफेयर था
मेरठ में स्कूल संचालक पति को पत्नी ने सांप से डसवाकर मरवा दिया। उसने शादीशुदा वैन ड्राइवर प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दामिनी ने पहले पति अतुल कुमार (32) को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी। फिर रात 2 बजे प्रेमी और सपेरों को बुलाकर बिस्तर पर करैत सांप छोड़ दिया। यह देश के 4 सबसे जहरीले सांपों में आता है। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें