राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राहुल गांधी की PM को चिट्‌ठी:लिखा- लाखों श्रद्धालु चोरी से ठगा महसूस कर रहे; आरोपी टिन्नू और मनीष से पुलिस की पूछताछ जारी

0
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राहुल गांधी की PM को चिट्‌ठी:लिखा- लाखों श्रद्धालु चोरी से ठगा महसूस कर रहे; आरोपी टिन्नू और मनीष से पुलिस की पूछताछ जारी

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और खरगे ने PM मोदी को जांच के लिए चिट्‌ठी लिखी है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर X पर लेटर शेयर किया है। दोनों ने संयुक्त लेटर में लिखा कि अपनी मेहनत की कमाई आस्था के साथ दान करने वाले लाखों श्रद्धालु इस “चोरी से ठगा हुआ” महसूस कर रहे हैं। इस पत्र में ट्रस्ट के खातों को सार्वजनिक करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है, साथ ही पीएम की चुप्पी को अस्वीकार्य बताया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से जवाबदेही तय करने और श्रद्धालुओं के विश्वास को बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। 39 घंटे की रिमांड पर टिन्नू और उसका भतीजा वहीं आरोपी रामशंकर यादव उर्फ ‘टिन्नू’ और उसके भतीजे मनीष यादव को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे पुलिस दोनों को लेने जिला जेल पहुंची। उनसे 39 घंटे तक पुलिस पूछताछ करेगी। अभी करीब 13 घंटे और पूछताछ करेगी। सीओ आशुतोष तिवारी जब टिन्नू और मनीष को जेल से बाहर लेकर आए तो दोनों गमछे से अपना मुंह छिपाते नजर आए। पुलिस पता लगाएगी कि कैसे और कब चोरी की गई। रकम को कहां छिपाया गया। टिन्नू पूर्व महासचिव चंपत राय का करीबी रहा है। वह मंदिर के दानपात्रों की देखरेख करता था, जबकि मनीष चढ़ावे की गिनती का काम करता था। पुलिस ने टिन्नू के घर से 1 लाख रुपए और मनीष के घर से 2 लाख रुपए बरामद किए थे। इससे पहले, पुलिस 6 आरोपियों अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, रमाशंकर मिश्रा, करुणेश को रिमांड पर ले चुकी है। इधर, चढ़ावा चोरी के बाद मंदिर ट्रस्ट के 10 दिन के प्रायश्चित अनुष्ठान का आज तीसरा दिन है। 18 पुजारी और 5 आचार्य वेद मंत्रों का उच्चारण, रुद्राभिषेक और हवन कर रहे हैं। राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें