राममंदिर चढ़ावा चोरी- टिन्नू यादव गमछे से मुंह छिपाता रहा:जेल से भतीजे मनीष के साथ ले गई पुलिस; ट्रस्ट के प्रायश्चित अनुष्ठान का दूसरा दिन

0
राममंदिर चढ़ावा चोरी- टिन्नू यादव गमछे से मुंह छिपाता रहा:जेल से भतीजे मनीष के साथ ले गई पुलिस; ट्रस्ट के प्रायश्चित अनुष्ठान का दूसरा दिन

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी रामशंकर यादव उर्फ ‘टिन्नू’ और उसके भतीजे मनीष यादव को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे पुलिस दोनों को लेने जिला जेल पहुंची। यहां से करीब 20 मिनट बाद दोनों को लेकर पुलिस लाइन रवाना हो गई। जहां दोनों से पूछताछ की जाएगी। सीओ आशुतोष तिवारी जब टिन्नू और मनीष को जेल से बाहर लेकर आए तो दोनों गमछे से अपना मुंह छिपाते नजर आए। पुलिस पता लगाएगी कि कैसे और कब चोरी की गई। रकम को कहां छिपाया गया। शुक्रवार को पुलिस ने फैजाबाद कोर्ट से आरोपियों की 7 दिन की रिमांड मांगी थी। लेकिन, कोर्ट ने 39 घंटे की रिमांड मंजूर की। टिन्नू पूर्व महासचिव चंपत राय का करीबी रहा है। वह मंदिर के दानपात्रों की देखरेख करता था, जबकि मनीष चढ़ावे की गिनती का काम करता था। पुलिस ने टिन्नू के घर से 1 लाख रुपए और मनीष के घर से 2 लाख रुपए बरामद किए थे। इससे पहले, पुलिस 6 आरोपियों अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, रमाशंकर मिश्रा, करुणेश को रिमांड पर ले चुकी है। वहीं, गोरक्षा यात्रा पर अयोध्या पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर संतों से मुलाकात करेंगे। मीडिया से भी बात करेंगे। इधर, चढ़ावा चोरी के बाद मंदिर ट्रस्ट के 10 दिन के प्रायश्चित अनुष्ठान का आज दूसरा दिन है। 18 पुजारी और 5 आचार्य वेद मंत्रों का उच्चारण, रुद्राभिषेक और हवन कर रहे हैं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लाग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें