योगी ने पेड़ के साथ सेल्फी ली, गुब्बारे छोड़े:गोरखपुर से पौधरोपण अभियान की शुरुआत, प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे
यूपी में आज 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सीएम योगी ने सुबह 8:30 बजे गोरखपुर से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के पास नीम, पीपल और बरगद के पौधे लगाए। पौधारोपण के बाद सीएम ने आसमान में गुब्बारे भी छोड़े और आईफोन से सेल्फी ली। सीएम ने कहा- एक पेड़ मां के नाम पर लगाइए। सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारी जिम्मेदारी है। इस साल मानसून करीब एक महीना देर से आया, जिससे खेती प्रभावित हुई है। मौसम का स्वरूप बदल रहा है। गर्मी-सर्दी चरम पर पहुंच रही है। दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग को लेकर लगातार चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने कहा- समुद्र किनारे बसे कई शहरों पर खतरा मंडरा रहा है। कई शहर गैस चैंबर बनते जा रहे। बीमार-बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने की सलाह देनी पड़ती है। यह सब अंधाधुंध पेड़ काटने और जल स्रोतों को नष्ट करने का नतीजा है। इसकी कीमत पूरी मानवता चुका रही है। प्रदेश में पिछले साल भी सरकार ने अभियान चलाकर 35 करोड़ पौधे लगवाए थे, लेकिन इस बार एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का टारगेट रखा गया है। अगर यह टारगेट पूरा हुआ तो 24 घंटे में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनेगा। 3 तस्वीरें देखिए- योगी बोले- 9 सालों में 242 करोड़ पौधे लगाए गए सीएम ने कहा कि पिछले 9 सालों में प्रदेश में 242 करोड़ पौधे लगाए गए। उज्ज्वला योजना के तहत देश में 10 करोड़ परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिए गए। इससे माताओं-बहनों को धुएं से राहत मिली और आंखों व सांस की बीमारियों से बचाव हुआ। रवि किशन बोले- मैं कलाकार, महाराज जी बहुत बड़े कलाकार सांसद रवि किशन ने कहा- मैं कलाकार हूं। महाराज जी बहुत बड़े कलाकार हैं। वह आर्किटेक्ट हैं। उनके विजन के चलते ही हम यह सुंदरता देख रहे हैं। पिछली सरकार गीडा में कब्रिस्तान के लिए जमीन खोज रही थी, जबकि यह सरकार रोजगार देने का काम कर रही है। CM योगी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लाग से गुजर जाइए…
