कटरा चौकी के पास पत्रकार टीम पर हमला,कार ड्राइवर पर जातिसूचक गालियां देने व पत्रकारों से अभद्रता का आरोप

0
Kaushambi voice

👉 कटरा  पुलिस चौकी के पास कार रोककर गुंडई,दबंगों का बीच रोड तांडव,दलित युवकों पर जानलेवा हमला..

👉 जातिसूचक गालियां, मारपीट और कार में तोड़फोड़ , दलित के कपड़े फाड़ने का आरोप..

👉 पत्रकारों से अभद्रता, तहरीर के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने का आरोप, पीड़ित के भाई को लॉकअप में किया बंद..

कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के कटरा पुलिस चौकी के पास शनिवार शाम पत्रकार टीम पर हमला किया गया है । कार सवार दो भाइयों सुनील सरोज और अनिल पर कथित तौर पर हमला, जातिसूचक गालियां देने, वाहन में तोड़फोड़ और पत्रकारों से अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने बसुहार निवासी साहिल मिश्रा एवं उसके साथियों पर आरोप लगाते हुए सराय अकिल थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वहीं, समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मामले

की जांच किए जाने की बात कही जा रही थी।

पीड़ित सुनील कुमार सरोज, पुत्र हरजीवन सरोज, निवासी बलहेपुर थाना पिपरी के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को शाम करीब 5:15 बजे वह अपने भाई अनिल सरोज के साथ मंझनपुर से लौट रहे थे। उनके साथ पत्रकार अमरनाथ झा और पत्रकार शनीराज वर्मा भी मौजूद थे जिनको छोड़ने तिल्हापुर सुनील जा रहे थे । आरोप है कि कटरा चौकी से आगे दबंग क्षेत्रीय गुंडा साहिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा निवासी बसुहार ने बाइक कार के सामने लगाकर रास्ता रोक लिया। नाम पूछने के बाद उसने कथित रूप से जातिसूचक अपशब्द कहे, कार की चाबी निकाल ली और सुनील का कॉलर पकड़कर उन्हें वाहन से बाहर खींच लिया।

तहरीर के अनुसार, आरोपी ने फोन कर तीन अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर सुनील और उनके भाई अनिल के साथ मारपीट की। आरोप है कि अनिल की शर्ट फाड़ दी गई, जान से मारने की धमकी दी गई तथा बल्ली से कार पर हमला कर वाहन के साइड हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि बल्ली से सुनील पर वार किया गया, लेकिन उन्होंने स्वयं को बचा लिया, जिससे वार कार पर लगा।

घटना के दौरान वीडियो बना रहे पत्रकार अमरनाथ झा और बीच-बचाव कर रहे शांतिराज वर्मा के साथ भी कथित रूप से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि पत्रकार होने की जानकारी देने के बावजूद उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। अमरनाथ झा ने थाना प्रभारी सराय अकिल और एसपी कौशांबी के सीयूजी नंबर पर सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंची और उनसे भी दबंग गुंडों ने बदतमीज़ी से पेस आए । पीड़ित ने थाने में जाकर तहरीर दी लेकिन मुकदमा देर रात तक नहीं लिखा गया।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि सूचना मिलने पर सराय अकिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे स्थिति नियंत्रित हुई। हालांकि, आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बाद भी करीब पांच घंटे तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस दौरान समझौते का दबाव बनाने और क्रॉस केस दर्ज कराने की बात होती रही । पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उनके भाई अनिल सरोज को पुलिस ने हवालात में बैठा दिया।

पीड़ित ने बसुहार निवासी साहिल मिश्रा एवं उसके 3 साथियों के विरुद्ध मारपीट, जातिसूचक गालियां देने, जान से मारने की धमकी, वाहन में तोड़फोड़ तथा अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना का कुछ फोटो और वीडियो भी मौजूद है।

इस मामले में सराय अकिल पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत तथ्यों के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें