आजमगढ़ में दादा और पोते की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या:घर से 200 मीटर दूर मिला वारदात में इस्तेमाल हथियार, नाती और पाटीदारों की तलाश

0
आजमगढ़ में दादा और पोते की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या:घर से 200 मीटर दूर मिला वारदात में इस्तेमाल हथियार, नाती और पाटीदारों की तलाश

आजमगढ़ में गुरुवार रात करीब 2 बजे दादा और पोते की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। घटना के समय दादा ट्यूबवेल और पोता घर के अंदर सो रहा था। खड़खड़ाहट की आवाज सुनकर पोते की दादी की नींद खुली। उनके कमरे में जाकर देखा तो पोता फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन रोते बिलखते हुए कमरे में पहुंचे। शव को देखने के बाद दौड़कर दादा के पास ट्यूबवेल पर पहुंचे। ट्यूबवेल से 300 मीटर दूर उनकी लाश पाई गई। वहां से 200 मीटर दूर पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी मिली। परिजन ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. अनिल कुमार और एसपी ग्रामीण चिराग जैन पहुंचे। उन्होंने डॉग स्कवॉयड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। इस समय टीम मौके पर ही मौजूद हैं। वारदात वाली जगह से सैंपल लिए जा रहे हैं। पुलिस परिजन से बात कर घटना की जानकारी ले रही है। नाती और पाटीदारों पर हत्या का शक है। उनकी तलाश के लिए टीम रवाना कर दी गई है। घटना पवई थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला खाना खाने के बाद ट्यूबवेल पर सोने गए थे गांव के लोगों के अनुसार- जगदंबा प्रसाद यादव (71) हेवती डिहवा गांव के रहने वाले थे। वह किसान थे। गुरुवार रात में खाना खाने के बाद घर से करीब 200 मीटर दूर ट्यूबवेल पर सोने गए थे। जबकि उनका पोता अंकित घर के अंदर ही सो रहा था। रात में खड़खड़ाट की आवाज सुनकर जगदंबा प्रसाद की पत्नी की अचानक नींद खुल गई। वो पोते के कमरे के पास पहुंची। वहां पर देखा तो पोता फर्श पर पड़ा था। उसकी लाश से खून बह रहा था। उन्होंने शोर मचाकर घर वालों को बुलाया। परिजन चीखने -चिल्लाने लगे। शोर सुनकर पड़ोसी वहां पर पहुंचे। तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। डॉग स्कवॉयड और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य परिजन ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. अनिल कुमार और एसपी ग्रामीण चिराग जैन पहुंचे। उन्होंने डॉग स्कवॉयड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। थोड़ी ही देर में डॉग स्कवॉयड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने वहां पर तलाशी ली और साक्ष्य जुटाए। इस समय अधिकारी घटना स्थल पर ही मौजूद हैं। वे परिजन से घटना की जानकारी ले रहे हैं। एसएसपी बोले- आरोपी जल्द पकड़े जायेंगे एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया- सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि एक गांव में दो लोगों की हत्या हो गई है। सूचना मिलने के बाद मैं घटनास्थल पर पहुंचा। मेरे साथ पुलिसकर्मी और डॉग स्क्वायड की टीम भी थी। वहां पर निरीक्षण कर लोगों से बात कर घटना की जानकारी ली गई। अभी जांच चल रही है। परिजनों ने नाती और पाटीदारों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर उन्हें रवाना कर दिया गया है। उन्हें जल्द पकड़ लिया जायेगा। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही वजह का पता चल पाएगा। आपके काम की ये खबर भी पढ़ें- UP में किसानों के लिए अब ‘फार्मर आईडी’ जरूरी, बिना इसके खाद-बीज नहीं मिलेगा; जानें घर बैठे मोबाइल से कैसे बनाएं यूपी सरकार किसानों के लिए 12 अंकों की यूनीक आईडी तैयार कर रही है। जिसे ‘फार्मर आईडी’ या ‘किसान रजिस्ट्री’ का नाम दिया गया है। ये खाद-बीज, पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड और कर्ज माफी जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी है। पूरी खबर पढ़िए… ————————— योगी के ‘जनता दर्शन’ में कैसे पहुंचें?:CM से मिलने के लिए क्या करें? कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी; ये सामान मत ले जाएं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों की समस्याएं सीधे सुनने के लिए ‘जनता दर्शन’ लगाते हैं। यहां पहुंचने वाले लोग जमीन के झगड़े, पुलिस से होने वाली परेशानी, पेंशन न मिलना जैसी बातें मुख्यमंत्री को सीधे बता पाते हैं। हर कोई मुख्यमंत्री से नहीं मिल सकता। इसका एक प्रॉसेस होता है, जिसको फॉलो करना जरूरी है। पूरी खबर पढिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें