यूपी के 30 शहरों में जोरदार बारिश, 75 में अलर्ट:काशी में घाटों की सीढ़ियां से बहा झरना, मगरमच्छ गांव में घुसा; सहारनपुर में नदी उफनाई

0
यूपी के 30 शहरों में जोरदार बारिश, 75 में अलर्ट:काशी में घाटों की सीढ़ियां से बहा झरना, मगरमच्छ गांव में घुसा; सहारनपुर में नदी उफनाई

यूपी में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार सुबह से वाराणसी, चंदौली और मुरादाबाद समेत 30 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वाराणसी में सीढ़ियों से झरने की तरह बारिश का पानी बहा। फतेहपुर और मुरादाबाद में सड़कों पर पानी भर गया। आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें से 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। सोमवार रात पीलीभीत में बारिश के चलते तालाब से निकलकर मगरमच्छ गांव में पहुंच गया। ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध दिया। बाद में वन विभाग ने उसे नदी में छोड़ दिया। देर शाम सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर से गुजरने वाली शाकंभरी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लाउडस्पीकर से अनाउंस कर कहा- पानी तेजी से आ रहा है, यहां से जल्दी निकल जाएं। सोमवार की बात करें तो 48 शहरों में बारिश हुई। काशी में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-8 पर छत से बारिश का पानी टपकने लगा। पानी पंखे से झरने की तरह बह रहा था। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा औरैया में 35.9 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 7.5 मिमी से 379 प्रतिशत ज्यादा है। पूरे प्रदेश में 5.7 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 8.9 मिमी से 36 प्रतिशत कम है। 2 तस्वीरें देखिए- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में दबाव क्षेत्र बना था, जो उत्तरी ओडिशा तट को पार करते हुए दक्षिणी झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास केंद्रित है। इसके असर से यूपी में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। यूपी में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें