यूपी में मानसून एक्टिव, 15 शहरों में बारिश:ललितपुर में रेलवे स्टेशन-थाने में घुसा पानी; 55 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट

0
यूपी में मानसून एक्टिव, 15 शहरों में बारिश:ललितपुर में रेलवे स्टेशन-थाने में घुसा पानी; 55 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट

यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार सुबह से प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद, ललितपुर समेत 15 शहरों में बारिश हो रही है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा समेत ज्यादातर शहरों में बादल छाए हैं। हल्की ठंडी हवाओं की वजह से गर्मी से राहत है। बिजनौर में सुबह इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर 3 फीट तक पानी भर गया। लोग घुटनों तक पानी में उतरकर जाते नजर आए। ललितपुर में भारी बारिश की वजह से रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल और जीआरपी थाने में बारिश का पानी घुस गया। फतेहपुर में आंधी में ई-रिक्शा पलट गया। आज पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 55 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले, मंगलवार (30 जून) को मानसून ने सोनभद्र और महराजगंज के रास्ते यूपी में एंट्री की। इसके असर से पूर्वी यूपी के 20 से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून ने करीब 19 दिनों तक यूपी-बिहार बॉर्डर पर अटके रहने के बाद यूपी में एंट्री की। अगले 24 घंटे में इसका असर और बढ़ेगा। पूरे प्रदेश में तेज बारिश होगी। आमतौर पर मानसून 20 जून तक यूपी पहुंच जाता है, लेकिन इस बार करीब 10 दिन की देरी से आगे बढ़ रहा है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया- दक्षिण-पश्चिम मानसून यूपी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। आजमगढ़, अयोध्या और बरेली से होकर गुजर रहा है। अगले 2-3 दिनों में मानसून के यूपी में और आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। अब पूर्वी और पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट आएगी। आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक आ सकता है? अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें