मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:रेप-मर्डर के दोषी को फांसी की सजा; असम में बाढ़, 96 गांव डूबे; चढ़ावा चोरी- आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे अयोध्या के वकील

0
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:रेप-मर्डर के दोषी को फांसी की सजा; असम में बाढ़, 96 गांव डूबे; चढ़ावा चोरी- आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे अयोध्या के वकील

नमस्कार, कल की बड़ी खबर पुणे में बच्ची के रेप-मर्डर के दोषी से जुड़ी है जिसे फांसी की सजा सुनाई गई। दूसरी खबर असम से है जहां बाढ़ में 96 गांव डूब गए। हम आपको यह भी बताएंगे कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपियों से जुड़े नए अपडेट क्या हैं। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. पीएम मोदी सभी विभागों के सचिवों के साथ बैठक करेंगे। 2. विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पहला सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच लंदन में खेला जाएगा। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. राममंदिर चढ़ावा चोरी- अयोध्या के वकील आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे, 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या के वकीलों ने बड़ी बैठक की। इसमें फैसला लिया कि चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस कोई भी वकील नहीं लड़ेगा। साथ ही, चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के अयोध्या छोड़ने की मांग की। 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में: इस बीच, सभी 8 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों की रिमांड नहीं मांगी। फिर कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी। तब तक आरोपी जेल में ही रहेंगे। SIT ने 23 जून को रिपोर्ट सौंपी, 2 दिन बाद गिरफ्तारी पूरी खबर पढ़ें… 2. रेप-मर्डर के दोषी को फांसी की सजा: पुणे में 65 साल के व्यक्ति ने 3 साल की बच्ची से रेप किया था महाराष्ट्र के पुणे जिले में 3 साल की बच्ची से रेप और हत्या करने के आरोपी 65 साल के दोषी भीमराव कांबले को विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कांबले पेशे से मजदूर हैं। वह 7 बच्चों का पिता और 11 बच्चों के दादा हैं। कोर्ट ने 60 दिन में फैसला सुनाया: कोर्ट का यह फैसला वारदात के 60 दिन में आया है। अदालत ने इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर श्रेणी का बताते हुए कहा कि आरोपी का कृत्य बेहद क्रूर, अमानवीय और बर्बर था। अब जानिए पूरा मामला पूरी खबर पढ़ें… 3. यूपी के कासगंज में ट्रेनी विमान हाईवे पर क्रैश, डगमगाने के बाद बिजली के तारों में उलझकर नीचे गिरा यूपी के कासगंज में सोमवार दोपहर 3:30 बजे एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। विमान उड़ा रही 27 साल की महिला ट्रेनी पायलट घायल हो गईं। हादसा पुलिस लाइन के पीछे 6-लेन हाईवे के पास हुआ। जिस वक्त विमान हवा में डगमगाया, वो करीब 50 फीट ऊपर था। महिला पायलट का अलीगढ़ में चल रहा इलाज: विमान संतुलन बिगड़ने के बाद हाईटेंशन तारों में उलझकर नीचे गिरा। दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। करीब 3:40 बजे सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इलाके की घेराबंदी की गई। अलीगढ़ से ट्रेनिंग सेंटर के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल पायलट को इलाज के लिए साथ ले गए। पूरी खबर पढ़ें… 4. असम-अरुणाचल में बाढ़, 22 हजार से ज्यादा लोग बेघर; असम में बाढ़ में 96 गांव डूबे अरुणाचल प्रदेश और असम में लगातार बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति है। अरुणाचल के 12 जिलों में बाढ़ और लैंडस्लाइड से इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा। लेकू नदी के उफान से असम के जोनाई इलाके में बाढ़ आ गई और नेशनल हाईवे-515 भी पानी में डूब गया। असम में बाढ़ में 96 गांव डूबे: असम में 96 गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। छह जिलों के 22 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। सबसे ज्यादा असर धेमाजी जिले में पड़ा, जहां करीब 16 हजार लोग प्रभावित हैं। अब तक 1690 हेक्टेयर फसल खराब हो गई है। 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून: मानसून 24 जून तक 22 राज्यों को कवर कर चुका है। इसके बाद इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 जुलाई तक यह बाकी राज्यों में भी पहुंच सकता है। 4 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश जारी है। पूरी खबर पढ़ें… 5. 10वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा नहीं होगी: थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर CBSE का यूटर्न CBSE ने थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर नई गाइडलाइन जारी की। इस साल 10वीं में पढ़ रहे छात्रों को तीसरी भाषा की परीक्षा नहीं देनी होगी। यानी सत्र 2026-27 के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। छात्र पहले की तरह केवल दो भाषाओं के साथ ही बोर्ड परीक्षा देंगे। तीसरी भाषा न पढ़नी होगी और न ही उसकी बोर्ड परीक्षा देनी होगी। 7वीं, 8वीं और 9वीं के छात्र क्या करेंगे: 7वीं, 8वीं और 9वीं के वे छात्र, जिन्होंने पहले से दो विदेशी भाषाएं चुनी हैं, वे अपनी वही भाषाएं जारी रख सकेंगे। हालांकि, उन्हें इसके साथ एक भारतीय भाषा भी पढ़नी होगी। इन छात्रों को 10वीं में आने पर तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी। बोर्ड ने 15 मई को सर्कुलर जारी किया था: CBSE ने 15 मई को एकेडमिक सेशन 2026-27 से थ्री लैंग्वेज पॉलिसी लागू करने का सर्कुलर जारी किया था। इसका विरोध शुरू हो गया। स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स के 19 लोगों के एक ग्रुप ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। इस पर सुनवाई जारी है। इस बीच CBSE ने 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए स्पष्टीकरण जारी किया। पूरी खबर पढ़ें… 6. अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर हमले रोकने पर राजी, आज कतर में फिर बातचीत होगी अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एक-दूसरे पर सैन्य हमले रोकने पर सहमति जताई है। दोनों देशों के बीच पिछले 3 दिनों से हमले जारी थे। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिका-ईरान में 17 जून को हुए समझौते (MoU) के सभी बिंदुओं पर बातचीत जारी रहेगी। इसी सिलसिले में मंगलवार को कतर में दोनों देशों के प्रतिनिधि वार्ता करेंगे। दोनों देशों के बीच सहमति क्यों बनी: अमेरिका ने ईरान के मिसाइल और रडार ठिकानों पर कार्रवाई की थी, जबकि ईरान ने जवाब में कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद दोनों देशों ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोककर बातचीत के जरिए समाधान तलाशने पर सहमति जताई है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: अब खराब विजिबिलिटी में भी प्लेन सुरक्षित उतरेंगे: सैटेलाइट सिग्नल से भारत में पहली बार कॉमर्शियल जेट की लैंडिंग, स्वदेशी गगन सिस्टम का सफल ट्रायल (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: यूपी के कासगंज में ट्रेनी विमान हाईवे पर क्रैश: 50 फीट की ऊंचाई पर हवा में डगमगाया, बिजली के तारों में उलझकर नीचे गिरा (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: अमरनाथ यात्रा से पहले बाबा बर्फानी की पहली पूजा: उपराज्यपाल ने दर्शन किए; यात्रा 3 जुलाई से शुरू, सिक्योरिटी का ट्रायल हुआ (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को परम विशिष्ट सेवा मेडल: राष्ट्रपति मुर्मू ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया (पूरी खबर पढ़ें) 5. इंटरनेशनल: सेशेल्स में भारतीय समुदाय से मिले PM मोदी: गणेश मंदिर में पूजा भी की; महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर भारत रवाना हुए (पूरी खबर पढ़ें) 6. स्पोर्ट्स: भारत समेत 4 विमेंस टीमें ओलिंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई: क्रिकेट के क्वालिफिकेशन नियमों को मंजूरी, मेंस का कटऑफ 2026 रैंकिंग से (पूरी खबर पढ़ें) 7. स्पोर्ट्स: केप वर्डे के फुटबॉल कप्तान पर रेप के आरोप: ट्रांसलेटर बोली- होटल के कमरे में दुष्कर्म किया; 4 जुलाई को नॉकआउट में अर्जेंटीना से मैच (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… जहरीली चींटी से कटवाकर साबित करते हैं मर्दानगी अमेजन के जंगलों में रहने वाली साटेरे-मावा जनजाति एक अनोखी रस्म निभाती है। यहां लड़कों को वयस्क बनने के लिए बुलेट एंट नाम की जहरीली चींटियों से भरे दस्ताने पहनने होते हैं। इस दौरान लड़कों को चीखना या रोना नहीं, बल्कि नाचना होता है। ऐसा करने पर उन्हें मर्द माना जाता है और शादी की अनुमति मिलती है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- सड़कें पिघली, पटरियां उखड़ीं, 1300 मौतें; यूरोप में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड क्यों तोड़ दिए, भारत से ज्यादा खतरनाक कैसे 2. भास्कर एक्सप्लेनर- मोदी कैबिनेट से बाहर हो सकते हैं ये 6 मंत्री: 9 नए चेहरों के शामिल होने की सुगबुगाहट; इस बड़े फेरबदल के पीछे की पूरी कहानी 3. मंडे मेगा स्टोरी- दुश्मन के पेट में भूसा भरकर चाइनीज खेलते थे ‘फुटबॉल’: आज 500 करोड़ दर्शकों वाला सबसे लोकप्रिय खेल; जानिए रोचक कहानी 4. जरूरत की खबर- FSSAI की मानसून सेफ्टी गाइडलाइंस: किचन, कुकिंग और पर्सनल हाइजीन से लेकर बच्चों की हेल्थ और सेफ्टी के जरूरी टिप्स 5. फिजिकल हेल्थ- नवजात शिशु के बर्थमार्क को इग्नोर न करें: ये हेमेंजियोमा हो सकता है, डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को मल्टीनेशनल कंपनी में प्रमोशन की खबर मिल सकती है। तुला राशि वालों को अचानक लाभ के योग हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें