UP के 32 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:60 की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; पारा 41°C, हाथी खा रहे आइसक्रीम
यूपी में प्री-मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने सोमवार को 32 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। सुबह ज्यादातर जिलों में हल्की धूप है। कहीं-कहीं बादल छाए हैं। उमस की वजह से गर्मी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार की बात करें तो जालौन 41 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा। गर्मी का असर जानवरों पर भी देखने को मिल रहा है। गोरखपुर चिड़ियाघर में हाथियों को आइसक्रीम खिलाई गई। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- हरियाणा के आसपास पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इसके चलते प्री-मानसून की बारिश हो रही है। 17 से 20 जून के बीच मानसून यूपी में सोनभद्र और ललितपुर के रास्ते एंट्री कर सकता है। अभी मानसून बिहार तक पहुंच चुका है। अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम… यूपी में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
