नशे में कार चला रहे युवक ने 7 को रौंदा:दुर्गा पंडाल के बाहर 3 की मौत; बलरामपुर में 15 किमी पीछा करके पकड़ा

0
नशे में कार चला रहे युवक ने 7 को रौंदा:दुर्गा पंडाल के बाहर 3 की मौत; बलरामपुर में 15 किमी पीछा करके पकड़ा

बलरामपुर में दुर्गा पंडाल के बाहर खड़े 7 लोगों को कार ने रौंद दिया। इनमें 3 की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर घायल हैं। हादसा शनिवार रात 11 बजे उस वक्त हुआ, जब कुछ लोग पंडाल के बगल में लगे टेंट में प्रोजेक्टर के जरिए प्रोग्राम देख रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार फोर्ड कार (UP 32 KA 2425) आई और टेंट में घुस गई। 7 लोगों को कुचलते हुए दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि धमाके जैसी आवाज हुई। कुछ लोग उछलकर 5-6 फीट दूर गिरे। चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने पाटेश्वरी प्रसाद (42), मनोज सिंह (51) और गणेश पांडेय (45) को मृत घोषित कर दिया। जबकि, 4 घायलों को हायर सेंटर बहराइच रेफर कर दिया। हादसे के बाद ड्राइवर कार लेकर मौके से भाग गया। लोगों ने 15 किमी. पीछा कर उसे पकड़ा। उन्होंने बताया कि ड्राइवर नशे में धुत था। उसकी कार में शराब की बोतलें रखी हुई थीं। घटना मुख्यालय से 10 किमी दूर कोतवाली देहात क्षेत्र के बेल्हा ग्राम पंचायत में हुई। अंधेरा और स्पीड की वजह से हुआ हादसा- सीओ हादसे की 4 तस्वीरें- लोग घर जाने के लिए खड़े थे, तभी कार ने कुचल दिया प्रत्यक्षदर्शी हिमांशु सिंह ने बताया कि- मंदिर में आरती हो चुकी थी। प्रसाद बंट रहा था। आधे लोग जा चुके थे। आधे लोग मंदिर के बाहर सड़क के किनारे खड़े थे। कार चालक काफी नशे में था। उसने सड़क किनारे खड़े लोगों के पर गाड़ी चढ़ा दी। लगभग 15 से 16 लोगों को चोटें आईं। पर्दे पर वीडिया की बात पर बताया कि घटना के समय कोई विशेष कार्यक्रम नहीं चल रहा था। मंदिर बंद होने का समय हो चुका था। यहां हर साल की तरह वीडियो का पर्दा लगा हुआ था, जिसे बंद करने का ऐलान माइक पर किया जा रहा था। लोग घर जाने के लिए खड़े थे। हादसे के बाद लोगों ने कार का पीछा किया। ड्राइवर कार लेकर करीब 15-16 किलोमीटर तक भागा। जब हमने पीछा कर उसे पकड़ा, तो वह कार छोड़कर बस से भागने की कोशिश करने लगा। आगे जाकर पुलिस ने उसे पकड़ा। ———————— यह खबर भी पढ़ें- पति को सांप से डसवाया, फांसी सुनते ही बेहोश हुई, जज ने फैसले में सती सावित्री, अर्धांगिनी का जिक्र किया “अमित कश्यप की हत्या ने समाज में वैवाहिक जीवन की नींव को हिला दिया। जिस पत्नी रविता के हाथों पति अमित को रक्षा की उम्मीद थी, उसी ने पति की सांसें छीन लीं। यह पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते की निर्मम हत्या है। कलयुगी रविता ने सती सावित्री के आदर्शों को तार-तार किया।” ये बातें मेरठ के ADJ-12 जयवीर सिंह नागर ने अपने जजमेंट में लिखी हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें