‘शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक’:’370 की बिरयानी’ विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

0
'शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक':'370 की बिरयानी' विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

‘370 रुपए की बिरयानी’ वाले वीडियो के बाद कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर डॉ. सेजल पवार ने कहा कि वे और उनके साथी मेडिकल छात्र कॉलेज (KEM हॉस्पिटल, मुंबई) में मेडिकल रिसर्च और डिसेक्शन के लिए दान किए गए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स को देखते हैं और उनका मजाक उड़ाते हैं। वीडियो में डॉ. सेजल पवार ने कहा, “खोपड़ी काटी और फिर लास्ट में जो भी है, प्रजनन अंग…” इस पर प्रणीत मोरे ने पूछा, “तू डॉक्टर है या कसाई? और ऐसे जोक भी मारते हो या सीरियस रहते हो?” सेजल ने जवाब दिया, “मारते हैं।” इसके बाद प्रणीत मोरे ने कहा, “जोक भी मारते हैं कि इसके दिमाग में कुछ नहीं है।” बातचीत के दौरान सेजल ने आगे कहा, “जो भी हो… साइज वगैरह।” यह सुनकर प्रणीत मोरे ने हैरानी जताते हुए पूछा, “क्या? आप लोग इन सब बातों पर भी चर्चा करते हैं?” सोशल मीडिया पर बयान को लेकर नाराजगी X पर कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि इस वीडियो पर रिएक्शन उतना ज्यादा क्यों नहीं दिख रहा, जितना हिमांशु जांगड़ा के बयान पर देखने को मिला था। एक यूजर ने लिखा कि यदि किसी पुरुष डॉक्टर ने मृत महिला के शरीर को लेकर ऐसा मजाक किया होता तो उसकी कड़ी आलोचना होती। कुछ लोगों ने मेडिकल एथिक्स और बॉडी डोनेशन को लेकर भी चिंता जताई। एक पोस्ट में कहा गया कि परिवार अपने प्रियजनों की बॉडी मेडिकल एजुकेशन के लिए दान करते हैं और ऐसे मामलों का मजाक उड़ाना उस भरोसे का अपमान है। वीडियो को लेकर सेजल पवार ने मांगी माफी विवाद बढ़ने के साथ डॉ. सेजल पवार ने माफी मांगते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। एक इंस्टा पोस्ट में उन्होंने लिखा, हाल ही में मेरा एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसे दोबारा देखने के बाद मैं पूरी तरह समझती हूं कि मेरी बातों से लोगों को क्यों ठेस पहुंची और वे नाराज क्यों हुए। जिस विषय पर मैंने बात की थी, वह काफी संवेदनशील है। मेरी टिप्पणियां ऐसे तरीके से सामने आईं, जैसा उन्हें नहीं आना चाहिए था। मेरा किसी का अनादर करने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन मैं यह भी समझती हूं कि इरादे से ज्यादा मायने इस बात के होते हैं कि लोगों पर उसका क्या असर पड़ा। उन्होंने आगे लिखा, मैं अपनी कही बात का बचाव करने या कोई बहाना बनाने नहीं आई हूं। मैं अपनी गलती की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं। अब पीछे मुड़कर देखने पर मुझे एहसास होता है कि मेरी बातों का मतलब लोग उस तरह निकाल सकते थे, जैसा मेरा इरादा नहीं था। एक छात्र के रूप में यह मेरे लिए सीखने का अनुभव रहा है। इस घटना ने मुझे यह सोचने पर मजबूर किया है कि मुझे अपनी बात और अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ रखनी चाहिए, खासकर उन विषयों पर जो गंभीरता और समझ की मांग करते हैं। गलती न दोहराने की बात करते हुए सेजल ने कहा, जिन लोगों को इस वीडियो क्लिप से दुख पहुंचा, निराशा हुई या उनकी भावनाएं आहत हुईं, उनसे मैं दिल से माफी मांगती हूं। मैं अपनी गलती को समझती हूं और भरोसा दिलाती हूं कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।
वहीं, प्रणीत मोरे पहले से ही बिरयानी विवाद को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विरोध के बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट कर दिया है। वहीं, बिरयानी वाले कमेंट करने वाले हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से निकाल दिया गया। यह खबर भी पढ़ें… ‘बिरयानी के 370 वसूलूंगा’ कहने वाले शख्स की नौकरी गई:कंपनी ने लिया एक्शन, विवाद के बीच प्रणित मोरे ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट 22 साल के वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को गुरुग्राम स्थित कंपनी स्टारविक डिजाइन से नौकरी से निकाल दिया गया। यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो में महिलाओं को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर हुए विरोध के बाद की गई। वहीं, विवाद के बीच प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट कर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें