कौशांबी में सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले लोजपा (रामविलास) के नेता, दी आर्थिक सहायता
👉 कौशांबी हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले अरुण भारती, दी आर्थिक सहायता..
👉 धनपरा सड़क हादसा: लोजपा (रामविलास) ने मृतकों के परिजनों को दिए 1-1 लाख रुपये..
👉 कौशांबी में पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे लोजपा नेता, दोषियों पर कार्रवाई की मांग..
👉 ट्रैक्टर हादसे में चार की मौत के बाद सक्रिय हुई लोजपा, शोकाकुल परिवारों को बांटी मदद..
कौशांबी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को करारी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनपरा पहुंचा, जहां 14 मई को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी गई।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती तथा प्रदेश अध्यक्ष (पूर्वांचल) राजीव पासवान ने किया। इस दौरान मृतक परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि 14 मई को सपा समर्थित गुंडों द्वारा पासी समाज के एक ही परिवार के पांच लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया था, जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार दलित एवं पिछड़े समाज के लोगों पर हमले बढ़ रहे हैं। उन्होंने भदोही में जैसलाल सरोज को जिंदा जलाने और प्रयागराज में हिमांशु पासी की हत्या की घटनाओं का भी उल्लेख किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र सिंह मुन्ना, प्रदेश प्रधान महासचिव विकास पाण्डेय, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शिवम मिश्रा, देवेंद्र तिवारी, अमित पटेल, प्रीति उपाध्याय, रामविलास पासी और जिला अध्यक्ष सुनील जायसवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
अमरनाथ झा पत्रकार – 9415254415
