कौशांबी में भीषण सड़क हादसा: NH-19 पर डिवाइडर से टकराई कार, 2 की मौत, 4 गंभीर

0
Kaushambi voice

कौशांबी। जिले के थाना सैनी क्षेत्र स्थित कमासिन हाईवे पर बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर NH-19 के डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग फतेहपुर जिले के नवीपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
घटना रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना सैनी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अमरनाथ झा पत्रकार कौशाम्बी – 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *