कौशाम्बी में दर्दनाक हादसा: मिट्टी का टीला ढहने से मां-बेटी समेत तीन की मौत

0
Kaushambi voice

👉 तालाब किनारे मिट्टी खोदते समय हादसा, कई घायल—गांव में मचा कोहराम

👉 मिट्टी धंसने से 3 की मौत, गांव में पसरा मातम ,प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में राहत
👉 मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता ,डीबीटी के जरिए सीधे खातों में पहुंची रकम
👉 जिलाधिकारी के निर्देश पर तुरंत पूरी हुई प्रक्रिया ,संवेदनशील प्रशासन की लोगों ने की सराहना

कौशाम्बी। जनपद में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां मिट्टी का टीला अचानक ढह जाने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हुई, जब महिलाएं और बच्चे घर की पुताई के लिए तालाब किनारे मिट्टी खोद रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, मिट्टी निकालते-निकालते वहां सुरंग जैसी स्थिति बन गई थी। इसी दौरान अचानक ऊपर का भारी टीला भरभराकर गिर पड़ा और कई लोग उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों में अफरा-तफरी फैल गई।

ग्रामीणों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया और दबे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया, जिनमें एक मां और उसकी मासूम बेटी भी शामिल है। वहीं दो अन्य घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे ने एक बार फिर बिना सुरक्षा के मिट्टी खनन और खुदाई के दौरान होने वाले खतरों को उजागर कर दिया है।

Amarnath jha Kaushambi 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *