RTI से खुलासा होगा या बढ़ेगा विवाद? नगर निगम प्रयागराज पर उठे सवाल

0
IMG_20260417_111431

👉 नगर निगम प्रयागराज पर RTI का शिकंजा, सफाई बजट पर उठे बड़े सवाल…
👉कूड़ा प्रबंधन में खेल? RTI में मांगी करोड़ों के खर्च की पूरी डिटेल..
👉 स्वच्छता योजनाओं की पोल खोलने की तैयारी, RTI से मचा हड़कंप..

प्रयागराज। शहर में सफाई व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में पत्रकार अमरनाथ झा ने नगर निगम प्रयागराज के खिलाफ सूचना के अधिकार (RTI) के तहत विस्तृत जानकारी मांगी है, जिससे विभाग में हलचल मच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन RTI आवेदन के जरिए वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के दौरान केंद्र सरकार की स्वच्छता योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त बजट, खर्च और बची हुई राशि का पूरा ब्योरा मांगा गया है। आवेदन में खासतौर पर Administrative Approval (AA), Financial Sanction (FS), और Annual Implementation Plan (AIP) से जुड़ी फाइलों की जानकारी तलब की गई है।
आवेदक अमरनाथ झा ने यह भी पूछा है कि कूड़ा संग्रहण (Door to Door Collection), ट्रांसपोर्टेशन, MRF (Material Recovery Facility), वेस्ट प्लांट और सार्वजनिक शौचालयों पर कितना खर्च किया गया और कितना पैसा बिना उपयोग के पड़ा हुआ है। इसके साथ ही Utilization Certificate (UC) और थर्ड पार्टी ऑडिट रिपोर्ट की भी मांग की गई है।
सबसे अहम सवाल यह है कि क्या इन योजनाओं का जमीनी स्तर पर सही तरीके से क्रियान्वयन हुआ या फिर केवल कागजों में ही सफाई अभियान चलता रहा? RTI में यह भी पूछा गया है कि भुगतान (Payment Release) किन-किन एजेंसियों को किया गया और उसकी मॉनिटरिंग रिपोर्ट क्या कहती है।
सूत्रों के अनुसार, नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों पर अब जवाब देने का दबाव बढ़ गया है। यदि समय पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो मामला और तूल पकड़ सकता है।
RTI आवेदन में स्पष्ट किया गया है कि यदि 30 दिनों के भीतर जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती है, तो प्रथम अपील की जाएगी।
बड़ा सवाल: क्या नगर निगम प्रयागराज पारदर्शिता दिखाएगा या फिर यह RTI एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश करेगी?

Amarnath jha Kaushambi -9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *