कौशाम्बी के भैला मकदूमपुर में धूमधाम से मनाई गई आंबेडकर जयंती, निकाली गई भव्य झांकी

0
IMG_20260415_001233

👉 भव्य झांकी और जनसैलाब के साथ गूंजे बाबा साहब के जयकारे..
👉 वक्ताओं ने समानता और शिक्षा के संदेश पर युवाओं को किया प्रेरित..
कौशांबी। जनपद में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इसी क्रम में मंझनपुर तहसील क्षेत्र के भैला मकदूमपुर गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व जितेंद्र कुमार झा ने किया। कार्यक्रम में गांव के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबासाहेब के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर गांव में आंबेडकर जी की भव्य झांकी निकाली गई, जिसे पूरे क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। झांकी के दौरान लोगों ने जयकारे लगाए और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण और सामाजिक एकता से परिपूर्ण नजर आया।
कार्यक्रम के तहत आयोजित सभा में कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। लईक अहमद, अमरनाथ झा, विजय कुमार और जितेंद्र कुमार झा ने बाबासाहेब के जीवन, उनके संघर्ष और समाज सुधार में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों का जो संदेश दिया, वह आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं।
कार्यक्रम में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे सामाजिक जागरूकता और सहभागिता का संदेश मजबूत हुआ। वहीं, पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे और कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।
समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Amarnath jha Kaushambi – 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *