प्रयागराज में 108 एम्बुलेंस भर्ती पर बड़ा सवाल: ₹25 हजार डीडी के बीच प्रयागराज में ‘ड्राइविंग टेस्ट’ शुरू
प्रयागराज। 108 एम्बुलेंस सेवा की भर्ती को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। 17 मार्च को प्रयागराज के सीएमओ के पास राजकीय अस्पताल तेलियर गंज बेली में टीबी अस्पताल के पीछे एएनएम ट्रेनिंग सेंटर परिसरों मे अभ्यर्थियों से एम्बुलेंस चलवाकर “ड्राइविंग टेस्ट” लिया जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ भर्ती प्रक्रिया में ₹25,000 की डीडी जमा कराने की मांग पहले ही सवालों में है। आज सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक यह कार्य चलाया जा रहा है।
मौके पर मौजूद युवाओं के मुताबिक, बिना किसी स्पष्ट सरकारी आदेश या लिखित सूचना के ही भर्ती जैसी प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थियों को मौके पर बुलाकर सीधे गाड़ी चलाने का टेस्ट लिया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

इससे पहले सामने आए दस्तावेज में अभ्यर्थियों से ₹25,000 की डीडी EMRI Green Health Services के नाम पर बनवाने को कहा गया था, और ईएमटी से 45000 का डीडी बनवाने की बात कही गई थी,जो Hyderabad में पेयेबल बताई गई, जबकि जमा करने का पता लखनऊ दिया गया है। अब प्रयागराज में हो रहे इस “टेस्ट” ने पूरे मामले को और संदिग्ध बना दिया है। जबकि विज्ञापन में 25 हजार या 45 हज़ार की डीडी की बात का उल्लेख नहीं किया है।
युवाओं का आरोप है कि भर्ती के नाम पर पहले मोटी रकम मांगी जा रही है और फिर बिना आधिकारिक प्रक्रिया के टेस्ट लेकर चयन की बात कही जा रही है। इससे यह आशंका और गहरी हो गई है कि कहीं यह सुनियोजित वसूली का खेल तो नहीं।

बड़ा सवाल:…
क्या 108 एम्बुलेंस भर्ती के नाम पर युवाओं से पैसा लेकर बिना नियम के चयन किया जा रहा है?
अब जरूरत है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तुरंत संज्ञान लेकर पूरे मामले की जांच करे, ताकि सच्चाई सामने आ सके और बेरोजगार युवाओं के साथ किसी भी तरह की ठगी न हो।
अमरनाथ झा पत्रकार – 8318977396
