अहमदाबाद से 50 हजार का इनामी गोतस्कर अफसर अहमद गिरफ्तार

0

कौशाम्बी। यूपी स्पेशल टास्क फोर्स  (एसटीएफ) प्रयागराज की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी गोतस्कर अफसर अहमद को Ahmedabad, Gujarat से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए अपना ठिकाना बदल-बदल कर छिपा हुआ था।


पुलिस के मुताबिक आरोपी कौशाम्बी जिले के रूपनारायणपुर सैलाबी गांव का निवासी है और गो-तस्करी के मामले में काफी समय से वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ चंदौली जिले में भी मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा था। एसटीएफ को लंबे समय से उसकी तलाश थी। पुख्ता सूचना मिलने पर टीम ने अहमदाबाद में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क व अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

अमरनाथ झा -8318977396

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *