जिले के सराय अकिल में संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती पर ब्लड बैंक का लोकार्पण, मुख्य अतिथि रहे हाई कोर्ट इलाहाबाद के न्यायाधीश गौतम चौधरी

0
Screenshot_20260224_000244

👉 कौशाम्बी के सराय अकिल में संजीवनी हॉस्पिटल में ब्लड बैंक का शुभारंभ।
👉 मुख्य अतिथि Allahabad High Court के न्यायाधीश गौतम चौधरी ने किया उद्घाटन।
👉 राष्ट्र संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।
👉 अब रक्त के लिए मरीजों को प्रयागराज नहीं जाना पड़ेगा, स्थानीय स्तर पर मिलेगी सुविधा।

कौशाम्बी । जिले में संत गाडगे महाराज की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर सराय अकिल स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक ब्लड बैंक का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश गौतम चौधरी रहे। इस अवसर पर पूर्व सदर विधायक लालबहादुर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हेमंत कुमार टुन्नु, सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने संत गाडगे महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने मुख्य वक्तव्य में न्यायाधीश गौतम चौधरी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य समाज की मूलभूत आवश्यकताएं हैं तथा इनका व्यवसायीकरण सामाजिक संतुलन के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि “लक्ष्मी को तिजोरी में रखना भले उचित लगे, परंतु सेवा और संवेदना को सीमित कर देना समाज के लिए अहितकारी है।” उन्होंने बल देते हुए कहा कि कौशाम्बी जैसे जनपद में ब्लड बैंक की स्थापना अत्यंत आवश्यक थी, क्योंकि अब तक रक्त की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को गंभीर परिस्थितियों में अन्य जनपदों, विशेषकर प्रयागराज जाना पड़ता था, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों की क्षति होती थी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संजीवनी हॉस्पिटल का यह प्रयास जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेगा तथा आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को त्वरित राहत प्रदान करेगा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉ. मनीषा चौधरी एवं डॉ. राजकुमार ने बताया कि ब्लड बैंक अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है और निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सुविधा क्षेत्रवासियों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगी और संजीवनी हॉस्पिटल को जनसेवा के एक विश्वसनीय केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।

अमरनाथ झा पत्रकार – 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *