प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में अवैध कटान पर वन विभाग की चुप्पी
प्रयागराज। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के चंद्रसेन गांव में बीते तीन दिनों से अवैध कटान का खेल जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक, अब तक लगभग एक दर्जन नीम के पेड़, तीन कटहल, पांच लिप्टिस और एक आंवला का पेड़ काट डाले गए।
ग्रामीणों ने बताया कि इस अवैध कटान की सूचना डिप्टी रेंजर को भी दी गई थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद ना तो गाड़ी पकड़ी गई और ना ही बन माफियाओं पर कोई कार्रवाई हुई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग की संलिप्तता के कारण ही खनन और अवैध कटान का खेल बेखौफ जारी है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल इस मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे।
