👉 एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के असरावे कला गांव में मुस्लिम पक्ष के लोगों ने यादवो के घर पर चढ़कर धारदार हथियारों से किया हमला
👉 हमले में 3 लोग गंभीर रूप से घायल, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती ।
👉 गांव में तनाव की स्थिति, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात। पुलिस की लापरवाही से हुई घटना
प्रयागराज। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के असरावे कला गांव में रविवार देर रात मुस्लिम और यादव दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि मुस्लिम पक्ष के कई लोग दूसरे यादव पक्ष के घर पर चढ़कर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर एयरपोर्ट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते यह घटना हुई। हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

एयरपोर्ट थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अमरनाथ झा पत्रकार – 8318977396