अनंत अंबानी ने 200 बॉडीगार्ड्स के साथ गोवर्धन परिक्रमा की:56 भोग लगाए, भजनों पर झूमे; बोले- यहां आकर भाव से भर गया

0
अनंत अंबानी ने 200 बॉडीगार्ड्स के साथ गोवर्धन परिक्रमा की:56 भोग लगाए, भजनों पर झूमे; बोले- यहां आकर भाव से भर गया

उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शुक्रवार शाम 8 बजे मथुरा के गोवर्धन पहुंचे। उनके साथ सपा सांसद धनराज परिमल नाथवानी भी थे। उन्होंने मुखारविंद मंदिर में श्री गिरिराज महाराज को 280 किलो के 56 व्यंजनों का भोग लगाया। मंदिर के सेवायत गोस्वामी विशाल बाबा ने भगवान की शयन आरती कराई। अनंत अंबानी ने गिरिराजजी की 12 किमी की परिक्रमा की। उन्होंने यह दूरी 3:30 घंटे में पूरी की। रास्ते में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। आतिशबाजी की। अनंत ने भजनों पर डांस भी किया। अनंत अंबानी ने कहा- आज मैं यहां अपने दादा-दादी की वजह से हूं। यहां जो अनुभव हुआ, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। यहां आकर भावों से भर गया हूं। अनंत अंबानी ने कहा- मैंने अपने देश की भलाई, प्रधानमंत्रीजी की लंबी उम्र और देश के हर एक नागरिक के कल्याण के लिए प्रार्थना की है। श्रीनाथजी हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। अनंत के साथ 150 निजी और 50 सीआरपीएफ जवानों का सुरक्षा घेरा था। अनंत ने जतीपुरा स्थित गंगा धाम में रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह वे बांके बिहारी मंदिर जाएंगे। वे दो दिनों की धार्मिक यात्रा पर मथुरा आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें