यूपी में सीजन की सबसे ठंडी रात:कानपुर-इटावा में पारा 8.4°C; 30 शहरों का कोहरा, 10 जिलों का तापमान 10°C से कम

0
यूपी में सीजन की सबसे ठंडी रात:कानपुर-इटावा में पारा 8.4°C; 30 शहरों का कोहरा, 10 जिलों का तापमान 10°C से कम

यूपी में ठंड बढ़ गई है। पारा 8°C तक पहुंच गया है। शुक्रवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रही। इटावा और कानपुर में न्यूनतम तापमान 8.4°C दर्ज किया गया। प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों का पारा 10°C से नीचे चला गया है। शनिवार सुबह लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गाजीपुर और बदायूं समेत 30 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। ग्रामीण इलाकों में दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम रही। 50 मीटर दूर भी देखना मुश्किल हो गया। गाजीपुर में लोग अलाव तापते नजर आए। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। सुबह और रात के समय लोगों को बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही, बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने को कहा गया है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अब प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सिलसिला शुरू होगा। कोहरा और घना होगा तथा धूप का असर कम होता जाएगा। अगले एक हफ्ते में ठंडी पछुआ हवाओं के असर से तापमान 5°C से 6°C तक गिर सकता है और दिन का पारा 20°C से नीचे आ जाएगा। कोहरे की 2 तस्वीरें- बड़े शहरों का हाल जानिए- अब गलन वाली सर्दी शुरू होगी, दिन में भी ठिठुरन होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें