कौशाम्बी में यूपीसीयू के 13 केंद्रों पर 56 किसानों से 318 मीट्रिक टन हुई धान की खरीद, 26 नवंबर तक यूपीसीयू पैक्स ने 78.28 लाख रुपये का किया भुगतान

0
Kaushambi voice

. 👉 कौशांबी में 13 केंद्रों पर 56 किसानों से खरीदा गया 318 एमटी धान…
.👉  धान खरीद की रफ्तार धीमी, 26 दिन में 56 किसानों से 318 मीट्रिक टन खरीद…
.👉  यूपीसीयू पैक्स ने धान खरीद के एवज में किसानों को दिए 78.28 लाख रुपये..…
कौशांबी। जनपद में धान खरीद अभियान एक नवंबर से शुरू हो गया है। यूपीसीयू पैक्स की ओर से संचालित 13 धान खरीद केंद्रों पर 26 नवंबर की सुबह तक 56 किसानों से कुल 318.10 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। खरीदे गए धान के एवज में किसानों को 78 लाख 28 हजार 404 रुपये का भुगतान किया गया है।
धान खरीद के आंकड़ों के अनुसार, जवाई पिंडारी केंद्र पर छह किसानों से 40.02 मीट्रिक टन, बेरा ऊंचा पर नौ किसानों से 59.88 मीट्रिक टन, आग यमुना केंद्र पर एक किसान से 2.32 मीट्रिक टन और उचरवा नया केंद्र पर नौ किसानों से 55 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।
कटनी सरसावा केंद्र पर दो किसानों से 22.96 मीट्रिक टन, कादिरपुर नवादा पर चार किसानों से 19.80 मीट्रिक टन, ओस मंडी पर सात किसानों से 31.92 मीट्रिक टन और किरारी नवादा केंद्र पर एक किसान से 1.80 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
इसी तरह जाति कौशांबी केंद्र पर दो किसानों से 25.70 मीट्रिक टन, दारानगर केंद्र पर दो किसानों से 2.24 मीट्रिक टन, सिपाही नगर कला पर आठ किसानों से 34.56 मीट्रिक टन, जानकीपुर बुधवार पर तीन किसानों से 10 मीट्रिक टन और चूहा किरण कला केंद्र पर दो किसानों से 11.72 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

कौशांबी में खाद्य विपणन विभाग के 17 केंद्रों पर 2066 एमटी धान की हुई अब तक खरीद..

कौशांबी। जनपद में खाद्य विपणन विभाग (एफसीएस) की ओर से संचालित 17 धान खरीद केंद्रों पर एक नवंबर से 26 नवंबर 2026 सुबह 10 बजे तक कुल 453 किसानों से 2066.28 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। खरीदे गए धान के एवज में किसानों को कुल 5 करोड़ 8 लाख 50 हजार 294 रुपये का भुगतान किया गया है। खाद्य विपणन विभाग के खरीद आंकड़ों के मुताबिक, जिले में धान खरीद प्रक्रिया जारी है। केंद्रों पर किसानों से धान खरीद और भुगतान की प्रक्रिया निर्धारित व्यवस्था के तहत संचालित की जा रही है।

पिछले साल नौ केंद्र, इस बार यूपीएसएस को नहीं मिला एक भी धान खरीद केंद्र आखिर क्यों…
कौशांबी। जनपद में पिछले वर्ष यूपीएसएस के नौ धान खरीद केंद्र संचालित थे, लेकिन इस बार संस्था को एक भी केंद्र आवंटित नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले वर्ष यूपीएसएस निर्धारित मात्रा में चावल उपलब्ध नहीं करा सकी थी, जिसके चलते संस्था को इस बार खरीद व्यवस्था से बाहर रखा गया है। हालांकि, इस मामले में जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई किए जाने के बजाय प्रकरण दबाए जाने की चर्चाएं हैं, जो जांच का विषय है। पिछले वर्ष यूपीएसएस के नौ केंद्रों पर 1467 किसानों से 687.4 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था, जिसके एवज में 16 करोड़ 38 लाख 87 हजार 37 रुपये का भुगतान किया गया था। इस बार केंद्र आवंटित न होने के कारणों पर सवाल उठ रहे हैं।

अमरनाथ झा पत्रकार कौशाम्बी -9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें