आजम खान पर अपर्णा बोलीं- असुरों की बात न करें:अतरौलिया सीट पर राजभर बोले- किसी की औकात नहीं है कि वहां माहौल बना दे

0
आजम खान पर अपर्णा बोलीं- असुरों की बात न करें:अतरौलिया सीट पर राजभर बोले- किसी की औकात नहीं है कि वहां माहौल बना दे

यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सपा नेता आजम खान को ‘असुर-भयंकर’ कहा है। वह कानपुर देहात में पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कथा में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान आजम को लेकर पूछे गए सवाल पर अपर्णा ने कहा, “हमें लगता है कि अभी कथा सुननी चाहिए। ऐसे असुर-भयंकरों की बात नहीं करनी चाहिए।” आजमगढ़ की अतरौलिया सीट को लेकर मंत्री ओपी राजभर और संजय निषाद के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। राजभर ने कहा कि बिना जातीय समीकरण समझे बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। हमने गांव-गांव जाकर माहौल बनाया है, किसी की औकात नहीं कि ऐसा कर पाए। कुछ लोग 5 साल लापता रहते हैं और आज चुनाव लड़ने आ रहे हैं। दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट से निषाद पार्टी ने चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था। इसे लेकर निषाद ने कहा था कि वह इस बारे में अमित शाह से बात करेंगे। हम पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे। ऐसे में यह सीट हमें ही मिलनी चाहिए, हम वहां जीतकर दिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें