मेरठ में पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी उजैद:जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी कर रहा था, पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क

0
मेरठ में पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी उजैद:जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी कर रहा था, पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क

मेरठ में सोमवार रात सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध आतंकी उजेद को गिरफ्तार किया है। उजेद पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था। उस पर जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर हमले की साजिश रचने और शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े होने का आरोप है। उसके मोबाइल से कई संदिग्ध व्हाट्सएप चैट मिली हैं। वह जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद के ऑनलाइन संपर्क में था। साजिद को 27 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने उजैद का नाम लिया था। गिरफ्तारी के बाद IB, ATS और अन्य खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ की है। मामले की जांच जारी है। उजेद कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा का रहने वाला है। 6 महीने से संदिग्ध आतंकी के संपर्क में था जांच एजेंसियों के मुताबिक, उजेद जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद के ऑनलाइन संपर्क में था। संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद से उसकी ऑनलाइन बातचीत होती थी। साजिद को 27 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था। वह सेना पर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा था। पूछताछ में साजिद ने ही उजेद का नाम बताया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 18 जनवरी 2026 को जम्मू कश्मीर पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा था, लेकिन वह भाग निकला था। पुलिस के डर से उजेद का परिवार घर पर ताला लगाकर चला गया था। सोमवार रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साजिद से कहता था- मैं भी फिदायीन हमला करने को तैयार सूत्रों के मुताबिक, उजेद सोशल मीडिया पर फिदायीन हमले की बात करता था। वह साजिद से कहता था कि वह भी आत्मघाती हमला करने के लिए तैयार है। पुलिस को उसके मोबाइल से इस संबंध में कई चैट मिली हैं। एजेंसियां अब इन चैट और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही हैं। जांच में उजेद के पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के संपर्क में होने का इनपुट मिला है। उस पर जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर हमले की साजिश में शामिल होने का भी आरोप है। गिरफ्तारी के बाद IB, ATS और अन्य खुफिया एजेंसियों ने उससे कई घंटे पूछताछ की है। 18 जनवरी को घर पर छापेमारी के दौरान फरार हो गया था उजैद कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा का रहने वाले उजैद कुरैशी की तलाश में 18 जनवरी 2026 को यूपी ATS और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की थी। उस समय उजैद घर पर नहीं मिला था। टीम ने उसके घर के बाहर नोटिस चस्पा किया और लौट गई थी। कुछ देर बाद उजैद स्कूटी से घर पहुंचा। नोटिस देखकर वह वहां से फरार हो गया था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। युवाओं का ब्रेनवॉश करने का आरोप यूपी ATS के मुताबिक, उजैद एक ऐसे वॉट्सऐप ग्रुप में सक्रिय था, जिसमें भारतीय सेना पर फिदायीन हमले की साजिश रची जा रही थी। एजेंसी को शक था कि वह युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें आतंकी गतिविधियों से जोड़ने का काम कर रहा था। उथासके अलकायदा से जुड़े स्लीपर सेल में सक्रिय होने की आशंका भी जताई गई थी। छापेमारी के दौरान टीम ने उसके दो भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया , हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। BNS की धारा 113 में दर्ज था केस उजैद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 113 के तहत केस दर्ज किया गया था। यह धारा आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित है। जांच एजेंसियां उसके कथित आतंकी नेटवर्क, संपर्कों और गतिविधियों की पड़ताल कर रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें