मंत्री राजभर बोले-अखिलेशजी गोरखपुर में सड़कों पर तांडव कर लिया?:आपके रोड शो में शामिल बुलडोजर ने जान ली; भाजपा महिला मोर्चा की टीम घोषित
मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को X पर लिखा- अखिलेश यादव जी, गोरखपुर में बेइज्जती करा आए? सड़कों पर तांडव कर लिया? इसी तांडव के बीच गोरखपुर में आपके गुंडों ने एक मासूम की जान ले ली। सड़क पर कूद-फांद कर रहे आपके लोडरों के कारण 13 साल के एक मासूम को जान गंवानी पड़ी। आपके रोड शो में शामिल बुलडोजर ने आर्य वर्धन की जान ली है। बता दें कि बुधवार को रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता ओंकार सिंह के बेटे आर्य वर्धन सिंह (13) की मौत हो गई। ओंकार सिंह आवास विकास कॉलोनी, झारखंडी के रहने वाले हैं। भाजपा के चुनाव आयोग संपर्क विभाग के जिला सह संयोजक हैं। वहीं, बच्चे की मौत पर अखिलेश यादव से मीडिया ने सवाल पूछा। इस पर अखिलेश ने कहा- रोड शो के लिए प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किया था। क्या घटना हुई है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। बीजेपी वालों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी को भी फंसा देंगे। आवास विकास कॉलोनी, झारखंडी निवासी ओंकार सिंह भाजपा के चुनाव आयोग संपर्क विभाग के जिला सह संयोजक हैं। उधर, भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड और पश्चिम क्षेत्र की महिला मोर्चा की नई टीम की घोषणा बुधवार रात कर दी है।
