यूपी में विदाई के 12 घंटे बाद दुल्हन की मौत:इंस्टाग्राम दोस्त से की थी लव मैरिज, भाई बोला- पति ने गला दबाकर मारा

0
यूपी में विदाई के 12 घंटे बाद दुल्हन की मौत:इंस्टाग्राम दोस्त से की थी लव मैरिज, भाई बोला- पति ने गला दबाकर मारा

मऊ में विदाई के 12 घंटे बाद 23 साल की दुल्हन की मौत हो गई। भाई का आरोप है कि 28 साल के दूल्हे ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या की है। उसे दहेज में बाइक और 50 हजार रुपए और चाहिए थे। दुल्हन आस्का ने 7 महीने पहले इंस्टाग्राम के दोस्त से लव-मैरिज की थी। तब से वह मायके आजमगढ़ में ही रह रही थी। शुक्रवार रात 10 बजे दूल्हा हरिश्चंद्र विदाई कराके आस्का को पहली बार ससुराल ले गया। शनिवार सुबह 10 बजे हरिश्चंद्र की पड़ोसी और आस्का की बुआ की लड़की ने घरवालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद मायके वाले पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पुलिस पति हरिश्चंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर घोसी कोतवाली क्षेत्र की है। इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी, यहीं हरिश्चंद्र से हुई मुलाकात आस्का आजमगढ़ के सिकरौला गांव की रहने वाली थी। वह तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी। उसके दो भाइयों की अभी शादी नहीं हुई है। वहीं, हरिश्चंद्र चौहान चार भाई और एक बहन हैं। परिवार के दो भाइयों की शादी हो चुकी है। आस्का इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाती थी। एक साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती मऊ के डेरा घाट गांव के रहने वाले हरिश्चंद्र से हुई। फिर धीरे-धीरे दोनों में अफेयर हो गया। दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। घरवाले भी राजी हो गए। 7 मई 2026 को दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद आस्का मायके में ही रह रही थी। 13 नवंबर की रात हरिश्चंद्र उसे विदा कराकर अपने घर लाया था। बुआ की लड़की ने फोन करके बताया- दुल्हन की मौत हो गई हरिश्चंद्र के गांव में ही आस्का की बुआ की लड़की की शादी हुई है। आज सुबह उसने आस्का के घरवालों को फोन किया और कहा- आस्का की मौत हो चुकी है। इसके बाद घरवाले आनन-फानन में वहां पहुंचे, जहां उसका शव कमरे में पड़ा मिला। भाई बोला- बहन के मुंह-नाक से खून निकल रहा था आस्का के भाई गुड्डू चौहान ने बताया- बहन के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। मेरी बहन को जीजा और उसके घरवालों ने मारा है। ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। हमने शादी में डबल बेड, कूलर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और आटा चक्की समेत सारा सामान दिया था, लेकिन उनकी बाइक और 50 हजार रुपए की और मांग थी। जीजा ने विदाई से पहले भी फोन पर कई बार बहस की थी। विदाई के बाद उसके साथ मारपीट की गई। कोतवाल बोले- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलेगी कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने बताया कि मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। ———————————- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें