लखनऊ-कानपुर में धुंध, हवा खराब, AQI 300 पार:यूपी में ठिठुरन बढ़ी, 15 शहरों में कोहरा; पारा 15°C से नीचे आया

0
लखनऊ-कानपुर में धुंध, हवा खराब, AQI 300 पार:यूपी में ठिठुरन बढ़ी, 15 शहरों में कोहरा; पारा 15°C से नीचे आया

यूपी में ठंड बढ़ गई है। दिवाली की सुबह लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर समेत 10 शहरों में धुंध छाई रही। हवा में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया। गोरखपुर और कानपुर की हवा भी रेड जोन में है। इधर, श्रावस्ती, देवरिया, महराजगंज, बिजनौर, गोंडा और संभल समेत 15 शहरों में कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी 50 मीटर तक सिमट गई। पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में रात का पारा 15°C से नीचे आ गया। हरदोई सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 14°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे ज्यादा तापमान झांसी में 33.5°C दर्ज किया गया। वाराणसी BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया- यूपी में अब ठंड और बढ़ेगी। अगले 7 दिन में पारा 5°C तक गिरेगा। सुबह और रात के समय कोहरा बना रह सकता है। मौसम की तस्वीरें देखिए- बड़े शहरों का हाल जानिए- लखनऊ: लखनऊ में दिवाली से पहले हवा की क्वालिटी खराब होती जा रही है। रविवार को लगातार तीसरे दिन धुंध छाई हुई है। विजिबिलिटी 500 मीटर से कम रह गई। कानपुर: सुबह से सर्द हवाएं चल रही हैं। सड़कों पर धुंध भी देखी जा रही है। विजिबिलिटी कम है। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि दिन में धूप के चलते पारा बढ़ेगा। गोरखपुर: प्रदूषण के कारण सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। आज अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आने वाले दिनों में रात का तापमान गिरकर 16 से 18 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। रबी फसलों की बुवाई और सिंचाई में बरतें सावधानी ठंड-कोहरे में इन फसलों का रखें ध्यान ————————- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में दिवाली की सुबह विजिबिलिटी 500m से कम:जबरदस्त धुंध छाई, AQI 300 के पार; धूप निकली, पर असर नहीं लखनऊ में दिवाली से पहले हवा की क्वालिटी खराब होती जा रही है। रविवार को लगातार तीसरे दिन धुंध छाई हुई है। शनिवार के मुकाबले धुंध इतनी बढ़ी है कि विजिबिलिटी 500 मीटर से कम है। पूरी खबर पढ़िए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें