SSB जवान ने सीने पर गोली मारकर जान दी:महराजगंज में बॉर्डर पर तैनात था, 2 साल पहले शादी, ढाई महीने पहले बेटा हुआ था

0
SSB जवान ने सीने पर गोली मारकर जान दी:महराजगंज में बॉर्डर पर तैनात था, 2 साल पहले शादी, ढाई महीने पहले बेटा हुआ था

महराजगंज में भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात 33 साल के SSB जवान ने सुसाइड कर लिया। शनिवार रात उन्होंने सर्विस राइफल से सीने में गोली मार ली। मंजीत ने ड्यूटी पर जाने के लिए सर्विस राइफल ली थी, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान वह कैंप की सीढ़ियों के नीचे मृत मिले। घटना शनिवार रात 2 बजे खनुआ पोस्ट पर हुई। बिहार के रहने वाले मंजीत 5 दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटे थे। बताया जा रहा है कि इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। मंजीत की शादी 2 साल पहले हुई थी। उनका ढाई महीने का एक बेटा है। ढाई महीने पहले ही उनके बड़े भाई की भी मौत हो गई थी। वह SSB की 66वीं बटालियन में तैनात थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SSB के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को उनकी मौत की सूचना दे दी है। 12 साल पहले SSB में भर्ती हुए थे मंजीत, पिता की भी मौत हो चुकी मंजीत 23 जून 2014 को SSB में भर्ती हुए थे। वह बिहार के औरंगाबाद जिले के जमहोर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता सुरेश राम की भी मौत हो चुकी है। उनकी मां का नाम नगिना देवी है। परिवार में मंजीत के अलावा दो भाई और एक बहन हैं। SSB के मुताबिक, मंजीत की ड्यूटी रात 1 बजे से सुबह 7 बजे तक थी। रात 2 बजे ड्यूटी कमांडर को वह अपनी तय जगह पर नहीं मिले। इसके बाद कैंप में सूचना दी गई और उनकी तलाश शुरू की गई। तलाशी के दौरान मंजीत कैंप की सीढ़ियों के नीचे सर्विस राइफल के साथ मृत मिले। घटना की सूचना पर सोनौली के थाना प्रभारी (SHO) और नौतनवा के CO खनुआ कैंप पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। ————- ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में लड़कियों की THAR ने स्कूटी सवार को रौंदा,घर के गार्डन में घुसी; दूसरी लड़की गाड़ी से कूदकर भागी कानपुर में तेज रफ्तार THAR ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। THAR एक लड़की चला रही थी, जबकि एक लड़की और लड़का भी गाड़ी में बैठे थे। हादसे के बाद THAR सवार सभी लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि THAR की रफ्तार तेज थी। ड्राइवर ने स्कूटी सवार को संभलने का मौका नहीं दिया। टक्कर के बाद गाड़ी एक मकान के बाहरी गार्डन में घुस गई। इससे उसकी बाउंड्री टूट गई। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें