योगी दिवाली मनाने निषाद बस्ती पहुंचे, सफाईकर्मियों को गिफ्ट दिए:सेल्फी ली, बोले- अयोध्या पर मारीच-मंथरा की बुरी नजर न पड़ने पाए

0
योगी दिवाली मनाने निषाद बस्ती पहुंचे, सफाईकर्मियों को गिफ्ट दिए:सेल्फी ली, बोले- अयोध्या पर मारीच-मंथरा की बुरी नजर न पड़ने पाए

सीएम योगी ने रविवार को दिवाली पर अयोध्या की निषाद बस्ती में सफाईकर्मियों से मुलाकात की। घर-घर जाकर उन्हें गिफ्ट दिए। उनके साथ सेल्फी ली। सीएम ने बच्चों को भी तोहफे बांटे। दिवाली मिलन समारोह में योगी ने कहा- हमारा संकल्प होना चाहिए कि आने वाले समय में हमारी अयोध्या के ऊपर किसी मंथरा या मारीच की कुदृष्टि न पड़े। कोई अयोध्या के वैभव को लूटने और बदनाम करने की कोशिश न कर पाए। इससे पहले, योगी ने राम मंदिर में दर्शन-पूजन किए। रामलला की आरती की और दंडवत प्रणाम किया। सीएम ने हनुमानगढ़ी मंदिर में भी पूजा की। संतों ने योगी को माला पहनाई। भगवान की तस्वीर और प्रसाद दिया। सीएम अयोध्या से गोरखपुर जाएंगे। सुबह 11 बजे शहर से 15 किमी दूर एक गांव में वनटांगिया परिवारों के साथ दिवाली मनाएंगे। बच्चों को गिफ्ट देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें