मॉडल श्रद्धा दुबे को लखनऊ लाया गया:थाने में जाते वक्त मुंह छिपाती रही, हाथ उठाकर अंदर गई; 14 दिन की रिमांड मांगेगी पुलिस

0
मॉडल श्रद्धा दुबे को लखनऊ लाया गया:थाने में जाते वक्त मुंह छिपाती रही, हाथ उठाकर अंदर गई; 14 दिन की रिमांड मांगेगी पुलिस

मॉडल श्रद्धा दुबे को यूपी STF लखनऊ ले आई है। उसके साथ बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश भी हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे जब श्रद्धा हजरतगंज थाने पहुंची तो वह अपना मुंह छिपाते दिखी। हाथ उठाकर नजर बचाते हुए थाने के अंदर गई। श्रद्धा को फिलहाल थाने में बैठाया गया है। यहां पुलिस एंट्री कराकर उसका बयान दर्ज करा रही है। जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पूछताछ के लिए कोर्ट से तीनों आरोपियों की 14 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, श्रद्धा समेत तीनों आरोपियों को मंगलवार को नागपुर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था। बुधवार शाम 7 बजे तीनों को लेकर STF कार से लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। करीब 25 घंटे के सफर के बाद तीनों लखनऊ पहुंचे। लखनऊ में 9 अक्टूबर को शिवा शर्मा की श्रद्धा के फ्लैट से गिरकर मौत हो गई थी। शिवा की मां ने श्रद्धा के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद से श्रद्धा फरार चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें