यूपी भाजपा प्रदेश मंत्री के हाथ-पैर बांधकर 50 लाख लूटे:कानपुर में आधी रात फार्म हाउस में घुसे नकाबपोश बदमाश; 2 बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं

0
यूपी भाजपा प्रदेश मंत्री के हाथ-पैर बांधकर 50 लाख लूटे:कानपुर में आधी रात फार्म हाउस में घुसे नकाबपोश बदमाश; 2 बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं

कानपुर में BJP पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश यादव को बंधक बनाकर 50 लाख रुपए की लूट हुई है। सोमवार आधी रात नकाबपोश बदमाश फार्म हाउस में घुसे। रमेश के हाथ-पैर बांधकर लूटपाट की और फरार हो गए। वारदात सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में शहर से 20 किमी दूर हुई। सूचना पर जॉइंट पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा और DCP दीपेंद्रनाथ चौधरी फोर्स के साथ पहुंचे। CCTV फुटेज में दो बदमाश नजर आए हैं। रमेश 1 अक्टूबर को BJP पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने थे। सोमवार को लखनऊ में पदभार ग्रहण करने के बाद रात 12:30 बजे कानपुर पहुंचे। घर से 500 मीटर दूर फार्म हाउस में अकेले रुके थे। वहां 4 गार्ड तैनात थे। रात 1:20 बजे पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। पुलिस की जांच में बदमाशों का फॉर्म हाउस में घुसने का सीसीटीवी नहीं मिला। लेकिन जाते समय वॉश-बेसिन पर पैर रखकर टीन शेड से ऊपर कूदकर भागते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। दोनों बदमाशों ने काले रंग के कपड़े पहने थे। रमेश दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। उनकी पत्नी शशि भी ब्लॉक प्रमुख रही हैं। उन्होंने 2022 में बसपा के टिकट पर बिठूर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। 4 बीघा में फार्म हाउस, बाउंड्री 10 फीट ऊंची रमेश यादव का फार्म हाउस 4 बीघे में बना है। बाउंड्री 10 फीट ऊंची है। ऊपर 2 फीट के कंटीले तार लगे हैं। फार्म हाउस में 50 CCTV कैमरे लगे हैं। खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें