मलिकपुरवा अंबेडकर पार्क में जल्द शुरू होगा मरम्मत का काम:2 फीट मिट्टी, बाउंड्री वॉल, 12 फीट गेट, पक्की छत और टाइल्स लगेंगे

0
मलिकपुरवा अंबेडकर पार्क में जल्द शुरू होगा मरम्मत का काम:2 फीट मिट्टी, बाउंड्री वॉल, 12 फीट गेट, पक्की छत और टाइल्स लगेंगे

मछिया ग्राम पंचायत के राजस्व गांव मलिकपुरवा स्थित अंबेडकर पार्क के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो गया है। काफी प्रयासों के बाद पार्क के मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। योजना के तहत सबसे पहले पार्क में 2 फीट मिट्टी डालने का काम किया जाएगा। इसके बाद पार्क की सुरक्षा के लिए चारों ओर बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी और 12 फीट का एक नया आकर्षक मुख्य द्वार (गेट) लगाया जाएगा। इसके साथ ही, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के ऊपर पक्की छत का निर्माण होगा। प्रतिमा स्थल के पूरे चबूतरे पर टाइल्स लगाई जाएंगी तथा पूरे अंबेडकर पार्क में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें