मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:दीपके की हिरासत का 100 सेकेंड का VIDEO; मस्क बोले- भारत में सस्ता इंटरनेट देंगे, यूपी में ओवैसी बोले- बाबा संभल से लड़ लो
नमस्कार, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को 23 घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने हिरासत से छोड़ा। सुप्रीम कोर्ट ने सीजेपी के जंतर-मंतर प्रदर्शन के चलते मेट्रो-ट्रेन सर्विस रोकने पर सरकार से जवाब मांगा। नेपाल में एक बार फिर बाढ़ आई। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में विपक्षी गठबंधन का मार्च। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. दीपके की हिरासत का 100 सेकेंड का VIDEO, दादी की मौत की खबर सुन सिर पकड़ा, दिल्ली पुलिस की मदद की पेशकश ठुकराई दिल्ली पुलिस ने रविवार शाम कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके की हिरासत का 1 मिनट 45 सेकंड का वीडियो जारी किया। वीडियो में दिख रहा है कि जब दीपके को उनकी दादी के निधन की खबर दी गई तो उन्होंने सिर पर हाथ रख लिया। पुलिस ने पानी ऑफर किया, लेकिन दीपके ने नहीं पीया। पुलिस दीपके से पूछती है कि दादी के अंतिम संस्कार में जाना है तो हम व्यवस्था कर सकते हैं। दीपके ने इसे भी ठुकरा दिया। इधर, दीपके ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने दादी के निधन की जानकारी दी थी। मैंने पुलिस से कहा कि गांव में रहने वाले अपने कजिन को फोन है, मेरा मोबाइल दे दीजिए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। 23 घंटे बाद रिहा हुए दीपके, सौरभ और रांका: अभिजीत दीपके, अशुतोष रांका और सौरव दास को शनिवार सुबह फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया था। करीब 23 घंटे हिरासत में रहने के बाद रविवार सुबह 10 बजे रिहा किया गया। इसके बाद दीपके नागपुर अपने घर रवाना हो गए। CJP बोली- प्रदर्शन जारी रहेगा: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को भी सीजेपी का प्रदर्शन जारी रहा। दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। दो दिनों में हजारों प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए। सीजेपी ने कहा है कि अब यह प्रदर्शन जारी रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… 2. सुप्रीम कोर्ट बोला- शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें, मेट्रो-इंटरनेट बहाल करें; CJP प्रदर्शन में 45 मेट्रो स्टेशन बंद रहे थे सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली पुलिस उन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न जो शांति से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। साथ ही कहा कि मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलनी चाहिए। इंटरनेट बाधित नहीं होना चाहिए और लोगों की आवाजाही नहीं रोकी जानी चाहिए। जस्टिस बागची ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का दायित्व है कि अनुच्छेद 32 के तहत मौलिक अधिकारों के उल्लंघन को रोके। जस्टिस वी. मोहना ने भी प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण रहने और उकसावे से बचने की अपील की। कोर्ट ने अधिकारियों को कथित हिरासत और पुलिस कार्रवाई पर जवाब देने का निर्देश दिया। दरअसल, दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान मेट्रो-ट्रेन सेवाएं बंद करने, इंटरनेट बाधित करने और लोगों को हिरासत में लेने से जुड़ी याचिकाओं पर रविवार को सुप्रीम कोर्ट की स्पेशल बेंच ने सुनवाई की थी। पूरी खबर पढ़ें… 3. यूपी कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, जूते चले, धक्कामुक्की, अजय राय और ममता चौधरी भिड़े, प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़े यूपी कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पदभार ग्रहण समारोह के दौरान कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जूते-चप्पल चले और धक्का-मुक्की हुई। 30 मिनट तक हंगामा चलता रहा। विवाद तब शुरू हुआ, जब यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण समारोह में पूर्व अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। उन्हें देखकर कांग्रेस नेता ममता चौधरी ने कहा- तुम्हारी शक्ल नहीं देखनी, यहां से चले जाओ। यह सुनकर अजय राय पीछे मुड़े और कहा- औकात में रहना। इसी दौरान उनके एक समर्थक ने जूता निकाल लिया। इसके बाद दोनों के समर्थकों में मारपीट शुरू हो गई। हंगामे के बाद अजय राय धरने पर बैठ गए। मामला बिगड़ता देख सांसद प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद पहुंचे। प्रमोद तिवारी ने राय के सामने हाथ जोड़े। राय ने कहा- मुझे गाली दी गई। पढ़ें पूरी खबर… 4. PM मोदी-CM विजय मेट्रो में साथ बैठे, पीएम ने चेन्नई में ‘वी विल डू इट’ का नारा दोहराया; TVK की जीत के बाद पहला तमिलनाडु दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चेन्नई पहुंचे। उन्होंने कहा कि मंदिरों से लेकर मेट्रो तक तमिलनाडु में नए भारत की झलक दिखती है। भारत अपनी सांस्कृतिक ताकत से प्रेरणा लेता है, वैज्ञानिक प्रगति के जरिए आगे बढ़ता है। मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 प्रोजेक्ट के 14.6 किमी लंबे पूनमल्ली-वडापालानी रूट का उद्घाटन भी किया। इसके बाद पीएम ने खुद ट्रेन में यात्रा की, इस दौरान तमिलनाडु के सीएम विजय भी उनके साथ मौजूद थे। इसके बाद वे जयगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यायल के गोल्डन जुबली इवेंट में पहुंचे, जहां उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि भारत का भविष्य बहुत शानदार होगा। मुझे पूरा भरोसा है।इसके बाद उन्होंने बच्चों से वी विल डू इट का नारा लगवाया। विधानसभा चुनाव के बाद मोदी का पहला तमिलनाडु दौरा: 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद यह पीएम मोदी का पहला चेन्नई दौरा है। 2026 में TVK ने जीत हासिल की और एक्टर विजय सीएम बने। कांग्रेस उनकी सहयोगी पार्टी है। पूरी खबर पढ़ें… 5. मस्क बोले- भारत में स्टारलिंक के सस्ते प्लान लाएंगे, मुकाबले से अंबानी का मुनाफा घटेगा, लेकिन कारोबार बंद नहीं होगा स्टारलिंक के मालिक इलॉन मस्क कहा कि सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस ‘स्टारलिंक’ की कीमतें भारत में काफी सस्ती होंगी। इंटरनेट सस्ता मिलेगा। मार्केट में कंपनियों के बीच कॉम्पिटिशन बढ़ने से आखिरी फायदा भारतीय यूजर्स को ही होगा। उन्होंने कहा कि स्टारलिंक के आने से अंबानी का मुनाफा थोड़ा घट सकता है, लेकिन उनका कारोबार बंद नहीं होगा। जाहिर है, अगर स्टारलिंक भारत में बहुत महंगी होगी तो उसे कोई नहीं खरीदेगा। इसलिए स्पेसएक्स को यहां टिकने के लिए अपनी कीमतें सस्ती रखनी ही पड़ेंगी। सरकार का जवाब- भारत में मोनोपॉली की इजाजत नहीं ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026’ में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सरकार का रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि भारत में किसी भी सेक्टर में मोनोपॉली की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि देश में तीन सैटेलाइट इंटरनेट कंपनियों को लाइसेंस मिल चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… 6. आजमगढ़ में ओवैसी बोले- बाबा आ जाओ संभल, अखिलेश जाओ गोरखपुर, जनता दोनों को हराएगी AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी रविवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने सीएम योगी को संभल से चुनाव लड़ने का चैंलेज दिया। ओवैसी ने कहा- बाबा अखिलेश यादव से कह रहे हैं, ‘आ जाओ अयोध्या।’ ओवैसी बाबा से कह रहा है, ‘आ जाओ संभल।’ अखिलेश, ‘जाओ गोरखपुर।’ मजलिस (जनता) दोनों को हराएगी। आगे ओवैसी ने कहा कि अगर आज के दौर में कोई नेहरू-गांधी बनने का दावा करेगा, तो हम उसके पीछे नहीं दौड़ेंगे। हम अपनी सफों से एक नेता बनाएंगे। अब हमें गांधी-नेहरू की जरूरत नहीं है। हमें अपने नेताओं की जरूरत है। गांधी मौलाना आजाद को कैबिनेट में मंत्री बनने नहीं देना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए नेहरू को खत लिखा था। मैं यहां नेता बनने नहीं आया हूं। मेरी जिंदगी के कई ख्वाबों में एक ख्वाब यह भी है कि मैं उत्तर प्रदेश में तुम्हारी आवाज बन जाऊं, तुम्हारा नेता बन जाऊं। पढ़ें पूरी खबर… 7. नेपाल की बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़, कई पुल-घर बहे, 10 लापता; लैंडस्लाइड से स्यारी नदी का रास्ता बंद, बिहार में भी खतरा नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक बाढ़ आने से कई गांवों को नुकसान पहुंचा। बाढ़ में करीब 35 घर और 6 पुल बह गए, जबकि कम से कम 10 लोग लापता हैं। बाढ़ से 341 मेगावाट के बूढ़ी गंडकी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट का निर्माण कैंप और कई मशीनें भी बह गईं। बाढ़ का पानी सुबह करीब 4 बजे बस्तियों में घुसा, जिसके बाद लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा। भूस्खलन से नदी का रास्ता बंद पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: CJI का विपक्षी नेताओं से मुलाकात से इनकार:ईमेल भेजकर वजह बताई; राहुल ने चीफ जस्टिस से मिलने का समय मांगा था, CEC के इस्तीफे की मांग (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: CJP प्रोटेस्ट पर भड़कीं कंगना रनोट: बोलीं- देशद्रोही और आतंकी ताकतें बेनकाब हो रहीं; देश को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में इमरान की पार्टी की सरकार बर्खास्त: इमरजेंसी लगी; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए राज्य के CM मार्च निकाल रहे थे (पूरी खबर पढ़ें) 4. इंटरनेशनल: ट्रम्प अटलांटिक या प्रशांत महासागर का नाम बदलेंगे: बोले- ट्रम्प ओशन या ओशन ऑफ द अमेरिका रखेंगे; होर्मुज को भी ‘ट्रम्प स्ट्रेट’ करने को कहा था (पूरी खबर पढ़ें) 5. बिजनेस: विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय-बाजार से ₹44,166 करोड़ निकाले: 2026 में निकासी ₹3 लाख करोड़ पार; वजह- US बॉन्ड यील्ड और क्रूड के दाम बढ़े (पूरी खबर पढ़ें) 6. इंटरनेशनल: ट्रम्प बोले- यूक्रेन को नए राष्ट्रपति की जरूरत:पुतिन शांति चाहते हैं; जेलेंस्की ने अमेरिका-रूस के बीच डीजल डील का विरोध किया था (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई: दावा- हार्ट की नस में खून का थक्का जमने से आया था हार्ट अटैक (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… मेट्रो में बाथरोब पहनकर पहुंची महिला सोशल मीडिया पर महिला का बाथरोब पहनकर मेट्रो में सफर करने वीडियो वायरल है। महिला सिर पर तौलिया लपेटे हुए है। आंखों के नीचे अंडर-आई पैच लगाए नजर आ रही है। आस-पास बैठे यात्री हैरानी से महिला को देखते नजर आए। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर:नेहा की टी-शर्ट वाली खोपड़ी का नेपाल जेन-Z प्रोटेस्ट से क्या कनेक्शन, आखिर हर प्रोटेस्ट में क्यों दिखता है समुद्री लुटेरों का ‘झंडा’ 2. आज का एक्सप्लेनर: पहले दिन जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी, CJP लीडर 23 घंटे बाद छूटे; आखिर इतनी सख्ती की वजह क्या है 3. एंटरटेंमेंट: अमिताभ बच्चन @84- मीम्स से लेकर क्रिप्टिक पोस्ट तक चर्चा, नंबरिंग की गलती पर माफी मांगी; हेल्थ और रिटायरमेंट की अफवाह पर भी सफाई दी 4. जरूरत की खबर: व्रत का ‘पसंदीदा फलाहार’ साबूदाना कितना हेल्दी:डॉक्टर से जानें न्यूट्रिशन, फायदे-नुकसान और खाने का हेल्दी तरीका 5. साइबर लिटरेसी: ‘मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो स्कैम’ से सावधान:अश्लील फोटो वायरल की धमकी मिले तो क्या करें, फोटो कैसे हटवाएं? 6. भास्कर एनालिसिस: कांग्रेस के लंच में अखिलेश नहीं पहुंचे: दिल्ली के प्रदर्शन में ‘दो लड़कों की जोड़ी’ में ट्यूनिंग क्यों नहीं दिखी 7. भास्कर एक्सप्लेनर: बिहार में 80 लाख ग्रेजुएट, वोटर सिर्फ 5 लाख;: MLC चुनाव में वोटर कम क्यों, मतदान कैसे, 7 सवालों के जवाब में जानिए सभी जरूरी बातें 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज वृश्चिक राशि वालों का नया इनकम सोर्स बनेगा, कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
