सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की हत्या:स्कूल में खून से सने शव मिले, फावड़े-कुल्हाड़ी से वारदात; ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष भी थे
सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव उनके निजी स्कूल परिसर में खून से सने मिले हैं। उन पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। वारदात का पता मंगलवार सुबह 7 बजे चला, जब स्कूल ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने पहुंचा। प्रिंसिपल मुकेश सिंह (45) ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी थे। इस बार भी वह शिक्षक संघ चुनाव लड़ रहे थे। वोटिंग 30 सितंबर को होनी थी, लेकिन 2 दिन पहले यानी 28 सितंबर को चुनाव टल गया। घटना जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डडिया गांव की है। प्रिंसिपल की पत्नी विनीता (43) निजी स्कूल चलाती थीं। उन्होंने पिछला जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा था। स्कूल से 1 किमी दूर उनका पैतृक घर है। प्रिंसिपल खनुहट के कंपोजिट विद्यालय में तैनात थे। वारदात की सूचना पर SP विनीत जायसवाल और सीओ कादीपुर विनय गौतम फोर्स के साथ पहुंचे। 150 मीटर की दूरी पर पड़े थे पति-पत्नी के शव कुंभी डडिया गांव में मुकेश सिंह का पैतृक आवास है। पत्नी विनीता सिंह के साथ वह रहते थे। दोनों का इकलौता बेटा अभ्यदुय (20) दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है। विनीता गांव में ही घर से 1 किमी दूर मनरागी इंटर कॉलेज चलाती थीं। स्कूल में 17 शिक्षक और कर्मचारियों का स्टॉफ है। स्कूल में 550 बच्चे पढ़ाई करते हैं। गांव वालों ने बताया कि मुकेश और विनीता स्कूल परिसर के एक हिस्से में रहकर पैतृक आवास की देखरेख करते थे। मंगलवार सुबह स्कूल वैन का ड्राइवर राकेश यादव पहुंचा तो स्कूल के कमरे में विनीता का शव देखा। पास में खून से सना फावड़ा पड़ा था। ड्राइवर ने शोर मचाया तो लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो विनीता के शव से 150 मीटर दूर मुकेश का शव पड़ा था। घटना की सूचना पर एसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। मौके की जांच के बाद स्कूल परिसर में कुल्हाड़ी और चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस ने बेटे और भाइयों को वारदात की सूचना दे दी है। बेटा दिल्ली से सुल्तानपुर के लिए रवाना हो चुका है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। स्कूल स्टाफ और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पिता किसान, बड़ा भाई सरकारी टीचर और छोटा भाई बैंककर्मी मुकेश के पिता राम बदन सिंह किसान थे। उनका काफी पहले निधन हो चुका है। परिवार में करीब 35 बीघा पैतृक जमीन है। मुकेश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई अवधेश सिंह पीजी कॉलेज गाजीपुर में शिक्षक हैं। दूसरे भाई अखिलेश सिंह लखनऊ कॉपरेटिव बैंक में हैं। मां और परिवार के साथ राजधानी में ही रहते हैं। 2013 से लगातार शिक्षक संघ अध्यक्ष थे, पत्नी प्राइवेट स्कूल चलाती थी मुकेश पहले शिक्षामित्र थे। 2009 में वो सहायक अध्यापक बने और 2013 से लगातार मोतिगरपुर में शिक्षक संघ अध्यक्ष हैं। पत्नी विनीता सिंह ने 2002 में गांव में मनराजी शिक्षण संस्थान खोला था। पुलिस इन 3 एंगल पर कर रही जांच एसपी विनीत जायसवाल ने बताया- आज सुबह पति-पत्नी के शव मिलने की सूचना मिली थी। हमारी फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर मौजूद है। हमारी कई टीमें गठित की गई हैं और लगातार इस पर काम चल रहा है। घर वालों से भी संपर्क किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। ————————- यह खबर भी पढ़ें… पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री:बोलीं- यूपी में ही रहूंगी, डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी, आप साथ दीजिए यूपी की पूर्व IAS दिव्या मित्तल राजनीति में उतरेंगी। उन्होंने मंगलवार सुबह 8.30 बजे फेसबुक पर वीडियो जारी करके इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा- यूपी में ही रहूंगी। डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी। मुझे पैसा और बाहुबल नहीं चाहिए। सिर्फ आप लोगों का साथ चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…
