लखनऊ से सटे सीतापुर में पुल डूबे, सड़कें जलमग्न:महोबा में 6 डैम ओवरफ्लो; यूपी में 3 दिन बाद फिर बरसेगा मानसून

0
लखनऊ से सटे सीतापुर में पुल डूबे, सड़कें जलमग्न:महोबा में 6 डैम ओवरफ्लो; यूपी में 3 दिन बाद फिर बरसेगा मानसून

यूपी में लगातार हुई मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। लखनऊ से सटे सीतापुर में छोटे पुलों के ऊपर से स्थानीय नदियों का पानी बह रहा है। सड़कें डूब गई हैं। कई बीघा फसलें जलमग्न हो गई हैं। ग्रामीण ट्रैक्टरों के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। महोबा में रिकॉर्ड बारिश के बाद यूपी-एमपी सीमा पर बने लहचूरा बांध समेत सभी 6 डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। ललितपुर में गोविंद सागर बांध के 4 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। उधर, गोंडा में घाघरा नदी के कटान से 4 गांव अब भी प्रभावित हैं। रविवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत ज्यादातर शहरों में मौसम साफ है। बादलों की आवाजाही जारी है। आज 6 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… पश्चिमी राजस्थान के रास्ते मानसून की वापसी शुरू लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी राजस्थान से मानसून वापस जाना शुरू हो चुका है। इस वजह से यूपी में कई जगह हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। फिलहाल अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बन गया है। यह आगे चलकर मजबूत होगा और ओडिशा-आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ेगा। इससे वापस लौटता मानसून 23 से 25 सितंबर के बीच पूरे यूपी में फिर से बरसेगा। आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट? देखिए- यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें