यूपी के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट:20 बीघा जमीन नदी में समाई; अस्पताल में कोबरा निकला, नहर में बहा युवक

0
यूपी के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट:20 बीघा जमीन नदी में समाई; अस्पताल में कोबरा निकला, नहर में बहा युवक

यूपी में मानसून की विदाई का समय नजदीक आ गया है। अगले 12 से 24 घंटे में राजस्थान के रास्ते मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी। शनिवार सुबह लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज समेत ज्यादातर शहरों में बादल छाए रहे। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई। आज 31 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अलर्ट है। प्रदेश में लगातार हुई मानसूनी बारिश से उफनाई नदियों का जलस्तर अब घटने लगा है। गोंडा में घाघरा नदी का पानी कम होने से 25 गांवों से बाढ़ का पानी उतर गया है, जबकि 10 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। इससे 8,000 की आबादी प्रभावित है। कटान के कारण 20 बीघा खेती वाली जमीन नदी में समा गई। काशी में गंगा का जलस्तर घटने से घाटों की सीढ़ियों से पानी उतर गया है। घाट पर कीचड़ ही कीचड़ दिखाई दे रहा है। बाराबंकी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की OPD में गुरुवार देर रात कोबरा सांप निकल गया। उसे देखकर मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ा। पीलीभीत में शुक्रवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 19 साल का युवक नहर के तेज बहाव में बह गया। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- हिमाचल प्रदेश के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना है। यह अरब सागर से नमी वाली हवा खींचकर यूपी की तरफ बढ़ा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वांचल के जिलों में दिख रहा है, इसलिए वहां हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। हालांकि, पश्चिमी और मध्य यूपी में बारिश धीरे-धीरे कम और कमजोर होने लगी है। आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट? देखिए- मानसूनी सीजन में अब तक 4% कम बारिश यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें