यूपी के 39 जिलों में बारिश का अलर्ट:कानपुर में खुले गड्ढे में गिरा डिलीवरी बॉय, गोंडा के 15 गांवों में बाढ़, 10 हजार लोग फंसे

0
यूपी के 39 जिलों में बारिश का अलर्ट:कानपुर में खुले गड्ढे में गिरा डिलीवरी बॉय, गोंडा के 15 गांवों में बाढ़, 10 हजार लोग फंसे

यूपी में मानसून की विदाई का समय नजदीक आ गया है। अगले 24 घंटों में राजस्थान के रास्ते मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी। इसके बाद प्रदेश में धीरे-धीरे बारिश का सिलसिला थम जाएगा। शुक्रवार सुबह से लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज समेत ज्यादातर शहरों में धूप खिली है। हालांकि, बादलों की आवाजाही जारी है। कानपुर में बारिश के बाद सड़क पर बने एक खुले गड्ढे में डिलीवरी बॉय बाइक समेत गिर गया। 2 मिनट तक गड्ढे में पड़े रहने के बाद राहगीरों ने उसे बाहर निकाला। हादसे में उसकी नाक की हड्डी टूट गई है। गनीमत रही कि उसने हेलमेट पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोट नहीं आई। मंगलवार रात हुई इस घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया। मौसम विभाग (IMD) ने आज 39 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, ज्यादातर समय मौसम साफ ही बना रहेगा। IMD के मुताबिक, मानसून की विदाई के साथ पश्चिमी यूपी में 20 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाएगा। इधर, लगातार हुई बारिश से उफान पर चल रही नदियों का जलस्तर अब घटने लगा है। गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान से 20 सेमी नीचे पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में 5 गांवों से बाढ़ का पानी उतर चुका है, लेकिन अब भी 15 गांवों की लगभग 10 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित है। कई घरों और सड़कों पर पानी भरा हुआ है। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मानसून की वापसी के संकेतों के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यूपी में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। इसके अलावा, अरब सागर की तरफ से आ रही नमी भरी हवाएं बादल बना रही हैं। प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती सिस्टम इन बादलों को एक जगह इकट्ठा कर रहा है। इस वजह से प्रदेश में बादलों की आवाजाही जारी है। तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। आज किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखिए- यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें