यूपी में बारिश से भरभराकर गिरी दीवार, VIDEO:लखीमपुर में 7 मकान नदी में बहे, बदायूं में पुल डूबा; 72 जिलों में अलर्ट

0
यूपी में बारिश से भरभराकर गिरी दीवार, VIDEO:लखीमपुर में 7 मकान नदी में बहे, बदायूं में पुल डूबा; 72 जिलों में अलर्ट

यूपी में मानसून अभी सक्रिय है। बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। करीब 4 लाख की आबादी प्रभावित है। सिद्धार्थनगर में बारिश के बीच दीवार भरभराकर गिर गई। सिर्फ 4 सेकेंड में 20 फीट लंबी दीवार जमींदोज हो गई। लखीमपुर में शारदा नदी की कटान तेज हो गई। 24 घंटे में 7 मकान नदी में समा गए। सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी मंदिर के बगल से गुजरने वाली बरसाती नदी में सोमवार शाम अचानक बाढ़ आ गई। पुलिस ने श्रद्धालुओं को अलर्ट किया है। बदायूं में गंगा फिर से उफना गई। पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को प्रदेश के 72 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, सुबह से ज्यादातर शहरों में हल्की धूप निकली है। इस सीजन में अब तक प्रदेश में 666 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य 685.7 मिलीमीटर से 3 फीसदी कम है। पिछले 24 घंटे में बारिश से जुड़े हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। बलिया में बिजली गिरने से दो युवकों और बलरामपुर में एक किसान की मौत हो गई। फर्रुखाबाद में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन साल के मासूम की जान चली गई। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बना हुआ है। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी यूपी में बारिश की ज्यादा संभावना है। आज किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखिए यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें