ऐतिहासिक चायल कजरी मेले का धूमधाम से शुभारंभ, उमड़ी भीड़

0
Kaushambi voice

कौशाम्बी। ऐतिहासिक चायल कजरी मेले का शनिवार को धूमधाम और उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। चायल की उपजिलाधिकारी प्रेरणा गौतम ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही मेला परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र उत्सव के माहौल में रंग गया।
मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों तक में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न दुकानों और मनोरंजन के साधनों के चलते परिसर में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही।
मेले के अध्यक्ष अम्मार अहमद, प्रबंधक ओमप्रकाश साहू उर्फ मुन्ना मोदी और सुमरा अहमद ने बताया कि इस बार मेले में लोगों की सुविधा और मनोरंजन के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले और अन्य आकर्षण लोगों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।
उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों और मेला आयोजन समिति के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन और पुलिस की ओर से निगरानी रखी जा रही है। मेले के शुरू होते ही लोगों की बढ़ती भीड़ से आयोजकों में भी उत्साह नजर आया।

रिपोर्ट -अमरनाथ झा पत्रकार – 9415254415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें