झांसी में एक-एक मंजिल घर डूबे, प्रयागराज में मंदिर ढहा:चित्रकूट में मंदाकिनी उफनाई, घरों का सामान बहा; 10 शहरों में बारिश, 47 में अलर्ट

0
झांसी में एक-एक मंजिल घर डूबे, प्रयागराज में मंदिर ढहा:चित्रकूट में मंदाकिनी उफनाई, घरों का सामान बहा; 10 शहरों में बारिश, 47 में अलर्ट

यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। 16 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। झांसी के टोडी फतेहपुर में भारी बारिश के बाद पथराई नदी में बाढ़ आ गई। बस स्टैंड जलमग्न हो गया। घरों-दुकानों में 8 फीट तक पानी भर गया। लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। चित्रकूट में सती अनुसूइया आश्रम के पास मंदाकिनी नदी में अचानक बाढ़ आ गई। आश्रम की रेलिंग और आसपास के घरों का सामान बहने लगा। महोबा में सीहो नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी पर बने पुल डूब गए हैं। हमीरपुर में चंद्रावल नदी का पानी गुर्दाहा-सिसोलर मेन रोड के ऊपर से बह रहा है। इधर, शनिवार सुबह 5 बजे से कानपुर, फतेहपुर, कौशांबी समेत 10 शहरों में रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 47 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई शहरों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले, शुक्रवार को लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी समेत 66 शहरों में बारिश हुई। गाजियाबाद में दिनभर धुंध छाई रही। कई जगह दृश्यता (विजिबिलिटी) 50-60 मीटर तक सिमट गई। झांसी की बेतवा नदी में नहाने गए 21 साल के लड़के को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया। कानपुर में घर का आंगन 25 फीट धंस गया। गड्ढे में लड़की गिर गई, 7 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बाहर निकाला गया। लेकिन, अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर ढह गया। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मध्य प्रदेश-राजस्थान और दक्षिणी यूपी के ऊपर मानूसनी सिस्टम आगे बढ़ गया है। इससे बारिश की गतिविधियों में 2-3 दिन यानी 31 अगस्त तक कमी आएगी। इसके बाद नए विक्षोभ के असर से सितंबर के पहले सप्ताह में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होगा। आज कहां-कहां बारिश हो सकती है?
यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें