राम मंदिर ट्रस्ट को आज मिलेगा नया महासचिव:RSS नेता बजरंग बांगड़ा का नाम सबसे आगे, चढ़ावा चोरी के बाद दूसरी बैठक

0
राम मंदिर ट्रस्ट को आज मिलेगा नया महासचिव:RSS नेता बजरंग बांगड़ा का नाम सबसे आगे, चढ़ावा चोरी के बाद दूसरी बैठक

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद बुधवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दूसरी अहम बैठक होगी। इसमें महासचिव समेत ट्रस्ट में खाली पड़े 3 पदों पर नए ट्रस्टियों के नामों का ऐलान हो सकता है। कार्यवाहक महासचिव कृष्ण मोहन और विश्व हिंदू परिषद के महासचिव बजरंगलाल बांगड़ा स्थाई महासचिव की रेस में सबसे आगे हैं। शाम 4 बजे होने वाली बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास करेंगे। कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि, शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती अयोध्या पहुंच चुके हैं। 6 जुलाई को हुई ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए थे। रिटायर IFS अफसर कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया था। चंपत राय और अनिल मिश्रा ने 26 जून को इस्तीफा दे दिया था। वहीं, अयोध्या राजघराने के प्रमुख बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन के बाद उनका ट्रस्टी पद भी खाली है। ऐसे में ट्रस्ट में फिलहाल तीन पद रिक्त हैं। उधर, राम मंदिर की व्यवस्थाएं संभालने के लिए नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के चयन की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। रक्षाबंधन (28 अगस्त) के बाद नए CEO के कार्यभार संभालने की संभावना है। इस पद के लिए देशभर से करीब 5500 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य ख़बरें